Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: पत्नी को तीन तलाक दिया, विरोध किया तो बेरहमी से पीटा
    Breaking News

    रांची: पत्नी को तीन तलाक दिया, विरोध किया तो बेरहमी से पीटा

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 5, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. कांके थाना क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी में सोमवार रात सज्जाद अली ने अपनी पत्नी नाजनीन परवीन को तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने जब इस पर सवाल उठाया तो पति ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। दो छोटे बच्चों के सामने उसकी बेरहमी से पिटाई की। हथौड़े से मारकर हाथ तोड़ दिया। नाजनीन पूरी रात हाथ टूटने के दर्द से कराहती रही और सज्जाद आराम से सोता रहा। मंगलवार को किसी तरह ताला तोड़कर वह बाहर निकली। पिता के साथ कांके थाना पहुंचीं और एफआईआर दर्ज कराई। नाजनीन मंगलवार को इस मामले को लेकर मिल्लत कॉलोनी के अंजुमन के मौलाना और सेंट्रल अंजुमन कमेटी कांके सदर के अफजल अंसारी से भी मिली। उन्हें तीन तलाक की जानकारी देते हुए मदद मांगी। मगर उसे वहां से कोई मदद नहीं मिली।

    पहले कोर्ट मैरिज, फिर निकाह : पतराटोली गांव की नाजनीन ने पुलिस को बताया कि उसने पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के सज्जाद अली से प्रेम विवाह किया था। वर्ष 2012 में पहले कोर्ट मैरिज की, फिर पतराटोली में दोनों का निकाह हुआ। शादी के बाद सज्जाद कांके में ही रहने लगा। वह प्लंबर और बिजली आदि का काम करता था। शादी के कुछ समय बाद ही वह दहेज मांगने लगा। मायके से पैसे लाकर न देने पर उसे प्रताड़ित करने लगा। अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। नाजनीन ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। कई बार सुलह कराया गया। कुछ महीने पहले सज्जाद ने नाजनीन को मायके से पूरी तरह संबंध खत्म करने की हिदायत दी।

    दूसरी लड़की से शादी की बात करने पर हुआ विवाद : नाजनीन ने बताया कि कुछ महीने से सज्जाद किसी लड़की से फोन पर बात करता था। उससे शादी करने की बात कहता था। पहले तो नाजनीन ने इसे मजाक समझा, लेकिन जब सज्जाद घंटों फोन पर बात करने लगा तो उसने विरोध किया। सोमवार को भी इसी पर एतराज जताया था। इससे सज्जाद भड़क गया और एक साथ तीन तलाक कह दिया। नाजनीन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। रात में जब वह सज्जाद से बात करने गई तो उसने साफ कह दिया कि वह तलाक दे चुका है। उसका रिश्ता खत्म हो गया है। इसका विरोध करने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। चेहरे और पीठ पर काफी चोटें आई हैं। मंगलवार रात रिम्स में उसका प्लास्टर हुआ।

    सज्जाद ने कहा-नहीं दिया तलाक : सज्जाद नेे कहा-मैंने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया है। वह मनगढ़ंत बातें बना रही हैं। पत्नी मेरे चरित्र पर शक करती है। इसी बात को लेकर हम दोनों में मारपीट हुई थी। मुझे भी चोटें आई हैं। मैंने उसे थप्पड़ मारा था, लेकिन उससे अलग नहीं रहना चाहता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजापान में 25 साल का सबसे भीषण तूफान, 8 की मौत
    Next Article कांग्रेस से जुड़ सकते हैं TRS सांसद डी श्रीनिवास
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र

      July 27, 2025

      कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन

      July 27, 2025

      जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, साैंपा ज्ञापन

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत
      • साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण
      • राजगीर और पटना में बनेगा साइबर फॉरेंसिक लैब
      • बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी
      • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version