Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आज पूरा भारत सड़क पर है : दीपंकर भट्टाचार्य
    Breaking News

    आज पूरा भारत सड़क पर है : दीपंकर भट्टाचार्य

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 10, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झुमरीतिलैया/कोडरमा। संपूर्ण विपक्षी दलों के द्वारा बुलाये गये भारत बंद का कोडरमा जिले में सोमवार को आंशिक असर देखने को मिला। बंद को सफल बनाने के लिए संपूर्ण विपक्षी दल सुबह से ही झुमरीतिलैया शहर के कला मंदिर में एकजुट हुए। एक रैली निकाल कर पूरे शहर को बंद कराने के लिए निकले। रैली का नेतृत्व माले के राष्टीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, विधायक राजकुमार यादव, पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह, पूर्व विधायक विनोद सिंह के अलावा विभिन्न दलों के जिलाध्यक्ष कर रहे थे। रैली कला मंदिर से निकलकर रांची-पटना रोड़ होते हुए झंडा चौक से सामंतों काली मंदिर तक गयी और वहां से लौटकर वापस झंडा चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखी। मौके पर एसडीओ केके राजहंस, एसडीपीओ ओमप्रकाश, डीएसपी कर्मपाल उरांव, बीडीओ मिथलेश चौधरी, सीओ अशोक राम, तिलैया थाना प्रभारी राजबल्लभ पासवान के साथ दर्जनों पुलिस बल के जवान मौजूद थे। इधर गुमो में विपक्षी दल के नेताओं के द्वारा नेशनल हाइवे को कुछ देर तक जाम किया। जाम की सूचना पर कोडरमा सीओ अशोक राम पुलिस बल के साथ पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर श्रम कल्याण स्थित केर्प जेल ले गये। झंडा चौक पर हुए सभा को संबोधित करते हुए माले के राष्टÑीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज पूरा भारत सड़क पर है। महंगाई बर्दास्त के बाहर है। मोदी सरकार ने पूरे देश के साथ विश्वासघात किया है। काला धन नहीं आया विदेशों के बैंकों में भारतीयों के पैसे दुगुने हो चुके हैं। इस सरकार के कार्यकाल में प्रतिदिन बेटियों पर अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है। देश में पेट्रोल-डीजल एवं गैस की मूल्यों में लगातार हो रही वृद्घि को लेकर मोदी सरकार चुप है। इस दौरान विपक्षी दलों के 218 नेताओं को गिरफ्तार कर केर्प जेल भेजा गया। इसमें कांग्रेस के 15, राजद के 26, जेवीएम के 49, जेएमएम के 79, भाकपा के 1 एवं माले के 48 लोग शामिल है। इनके अलावा डोमचांच मं 86 और मरकच्चो में 6 लोग हिरासत में लिए गये। गिरफ्तारी देने वालों में जेवीएम जिलाध्यक्ष बेदु साव, सुनील यादव, रामनाथ सिंह, अरसद खान, लक्ष्मण मंडल, भुवनेश्वर राणा, उत्तम शर्मा, मो़ रफाकत, रियाज मंसुरी, विजय रजक, आजाद अंसारी, सीपीआइ जिलामंत्री प्रकाश रजक, जिप सदस्य महादेव राम, अर्जुन यादव, रमेश यादव, महेश सिंह, प्रदीप रजक, रामकुमार यादव, काली सिंह, रामेश्वर चौधरी, बसमतिया देवी, पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, प्रभात राम, गणेश स्वर्णकार, नारायण मोदी, विजय पोद्दार, आशीष पांडेय, भागीरथ पासवान, भोला राम चंद्रवंशी, संजय शर्मा, सुबोध राम, अभय वर्मा, केसरी देवी, बेबी सिन्हा, धनंजय सिंह, अनिल पांडेय, लक्ष्मण विश्वकर्मा, फैयाज केसर, अरविंद सेठ, तुलसी मोदी, जेएमएम जिलाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह, उमेश, दीपक विश्वकर्मा आदि शामिल हैं।

    प्रखंडों में भारत बंद का मिला-जुला असर
    मरकच्चो: सोमवार को संयुक्त विपक्षियों के ने भारत बंद का असर प्रखंड में मिला जुला रहा। प्रखंड के सरकारी कार्यालय, बैंक, निजी दूकानें खुली रहीं। बंदी के दौरान विपक्षी दलों द्वारा कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग को को एक घंटे तक जाम कर दिया। मौके से पुलिस ने आठ बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया। जिसमें जेवीएम के सरफराज नवाज, शमीम खान, तंजीम अहमद, सलीम अंसारी तथा राजद के इस्माइल मियां, बालेश्वर यादव, मो़ सिराज तथा टेकनारायण यादव के नाम शामिल है। बाद मे सभी गिरफ्तार बंद समर्थकों को पीआर बंड पर छोड़ दिया गया। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अरूण सिंह, नूर आलम, केदार राणा, आसीन, रविशंकर सिंह, महेश, अफसर हुसैन, इम्तियाज मियां, मो़ शमीम उपस्थित थे।

    कराया बाजार बंद
    कोडरमा भारत बंद को लेकर कोडरमा बाजार बंद कराया गया। बंद का नेतृत्व कोडरमा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मो़ आमिर, युवा कांग्रेस जिला महासचिव तंीपस आलम, राम लखन सिंह, नारायण पांडेय, राजद के राजकुमार यादव, सीपीआईएम के रमेश प्रजापति, जेएमएम के पवन माइकल कुजूर, शमीम आलम, राशिद आलम, मिस्टर आलम, बाबूदास, प्रदीप, सूरज, रमेश दास, राजू प्रजापति, इबरार आलम, नौशाद आलम, मो़ इकबाल, राजेश आदि कर रहे थे।

    निकाला पैदल मार्च
    जयनगर: प्रखंड मुख्यालय, पेठियाबागी बाजार, ब्लक रोड, थाना मुहल्ला में झारखंड विकास मोर्चा, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद के लोगों ने पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, किरासन तेल के दाम में बेतहाशा वृद्घि एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में पैदल मार्च निकाला। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रघुवर सरकार हाय हाय के नारे भी लगाये। मौके पर मो़ हासीम खान, राजकुमार यादव, फहीम खान, इस्लाम अंसारी, सरवर, अशोक, वसी मौजूद थे।

    बंद का रहा आंशिक असर
    विपक्षी दलों के भारत बंद का शहर में आंशिक असर रहा। स्कूल, कलेज, बैंक, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में बंद का कोई असर नहीं दिखा। सभी प्रतिष्ठान अन्य दिनों की तरह ही खुले रहे। बाजार भी कुछ देर के लिये बंद रहा। विपक्षी दलों के झंडा चौक पर सभा के के आधे घंटे के बाद सभी दुकानें पूर्व के दिनों की भांति खुली रही। छोटे-बडेÞ वाहन भी आम दिनों की तरह ही चले।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत बंद: बिहार में दो साल की बच्ची की मौत
    Next Article भारतीय जनता युवा मोर्चा है वायु के समान: डॉ नीरा
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version