Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»विकास का डबल इंजन लगायें, झारखंड उंचाईयों पर ले जायेंगे: मोदी
    झारखंड

    विकास का डबल इंजन लगायें, झारखंड उंचाईयों पर ले जायेंगे: मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 13, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नये झारखंड और नये भारत के लिए सबको मिलकर काम करना होगा
    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ओढ़ायी शॉल तो रघुवर ने पगड़ी पहनाकर किया प्रधानमंत्री का स्वागत

    रांची। झारखंड जनजातीय योजनाओं के लिए लांचिंग पैड की तरह है। अगर कभी चर्चा हुई कि गरीबों के लिए सबसे अधिक योजनाएं किस राज्य में शुरू हुई तो सबकी जुबां पर झारखंड का ही नाम होगा। गुरुवार को प्रभात तारा मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहीं। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के नये भवन और साहेबगंज के मल्टी मॉडल टर्मिनल के साथ प्रधानमंत्री मान-धन किसान योजना, 462 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, दुकानदारों और स्वरोजगारियों के लिए पेंशन योजना का शुभारंभ तथा सचिवालय भवन का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि एक बार फिर विकास का डबल इंजन लगायें। झारखंड को नयी उंचाईयों पर ले जायेंगे।

    आयुष्मान भारत का शुभारंभ यहीं से हुआ
    उन्होंने कहा कि इसी प्रभात तारा मैदान से आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत हुई थी। इस योजना से वैसे लोगों को फायदा पहुंचा है जो पैसे के अभाव में अपना इलाज नहीं करा पाते थे। देश के करोड़ों किसानों की पेंशन सुनिश्चित करनेवाली किसान मान-धन योजना की शुरूआत भी यहीं से हो रही है। इसके साथ ही स्वरोजगारियों के लिए भी पेंशन की शुरूआत यहां से की जा रही है। देश के करोड़ों कामगारों, किसानों और व्यापारियों के लिए पेंशन योजना के शुभारंभ से हर वर्ग को फायदा होगा। देश को बनाने में जिनकी भूमिका है उन्हें बुढ़ापे में किसी किस्म की चिंता न रहे उनके लिए यह योजना है।

    मल्टी मॉडल बंदरगाह झारखंड को नयी पहचान देगा
    प्रधानमंत्री ने कहा कि साहेबगंज में जिस मल्टीमॉडल बंदरगाह का शुभारंभ हुआ है वह दुनिया में झारखंड को नयी पहचान देगा। यह नेशनल वाटरवे प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह प्रोजेक्ट देश ही नहीं विदेशों से भी झारखंड को जोड़ेगा। इससे विकास की असीमित संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। इससे झारखंड में उत्पादित वस्तुएं देश ही नहीं विदेशों में भी आसानी से भेजी जा सकेंगी। इससे झारखंड की पैदावार पूर्वी भारत तक पहुंचेगी। यह मल्टी मॉडल टर्मिनल रोजगार के नये अवसर पैदा करेगा। यह जलमार्ग बहुत लाभकारी सिद्ध होगा क्योंकि यह सर्वविदित है कि सड़क मार्ग की तुलना में जलमार्ग से सामान भेजने का खर्च कम आता है। इसका लाभ उत्पादकों, व्यापारियों और खरीददारों को मिलेगा। जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमारी सरकार पूरी ताकत लगा देगी। जल शक्ति मिशन के तहत हमारा संकल्प हर घर तक जल पहुंचाने का है। हमारा संकल्प मुस्लिम बहनों के स्वाभिमान की रक्षा का भी है और इसलिए संसद में तीन तलाक कानून पास कर इसे अवैध किया गया है। आतंकवाद के खिलाफ काम करते हुए हमारी सरकार ने आतंकवाद निरोधी कानून को मजबूत किया है। जनता को लूटनेवाले लोगों को उनकी असली जगह पहुंचाने का काम भी हमारी सरकार कर रही है। कुछ लोग अपनी सही जगह चले भी गये हैं। जो खुद को अदालतों से उपर मानते थे वे आज जमानत के लिए अदालतों के सामने गुहार लगा रहे हैं। किसानों को सशक्त बनाने के लिए देश के साढ़े छह करोड़ किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ से अधिक की राशि जमा की जा चुकी है। वहीं योजना के तहत झारखंड के आठ लाख किसानों के खाते में ढाई सौ करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। इस योजना में कोई बिचौलिया नहीं है और यह राशि सीधे किसानों के खाते में जमा हो रही है।

    सुनहरे भविष्य की नींव रखेगा नया विधानसभा भवन
    नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड के नये विधानसभा भवन का शुभारंभ करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह झारखंड के सुनहरे भविष्य की नींव रखेगा। लोकतंत्र के इस मंदिर के माध्यम से झारखंड की वर्तमान और आनेवाली पीढ़ियों के सपने साकार होंगे। झारखंड के युवाओं को एक बार इस भवन को जरुर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार संसद के मानसून सत्र में समय का सार्थक सदुपयोग हुआ। अनेक विषयों पर चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण विषयों पर कानून बनाये गये। विकास हमारी प्राथमिकता भी है और प्रतिबद्धता भी। यह हमारा अटल इरादा भी है। अभी तो शुरूआत है। अभी पांच साल बाकी हैं। हमारी सरकार हर भारतवासी को सामाजिक सुरक्षा का कवच देने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत देश के 44 लाख गरीबों का इलाज हो चुका है। उनमें से तीन लाख झारखंड के हैं। योजना के तहत अस्पतालों को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान भी किया जा चुका है। एक समय था कि गरीब के बच्चे टीकाकरण से वंचित रह जाते थे। हमारी सरकार ने मिशन इंद्रधनुष चलाकर उनके टीकाकरण की व्यवस्था की। एक समय गरीबों का बैंक खाता खुलवाने में दिक्कत होती थी पर अब ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारी सरकार ने दो करोड़ लोगों को घर बनवाकर दिये हैं। एक समय था जब गरीबों के पास शौचालय नहीं था पर अब घर-घर में शौचालय है। देश के आठ करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस का कनेक्शन दिलवाकर उन्हें धुएं से मुक्ति दिलायी गयी है। सरकार देश में 462 एकलव्य विद्यालयों का शुभारंभ कर रही है। इन स्कूलों में हर आदिवासी बच्चे पर सरकार प्रतिवर्ष एक लाख रुपये से अधिक खर्च करेगी। इन स्कूलों से जो बच्चे पढ़कर निकलेंगे वे नये भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। झारखंड में हाइवे के लिए 9000 करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत हैं और कई पूरे भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश को स्वच्छ बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा करें और उसे दो अक्टूबर को रिसाइकल कर हटा दिया जायेगा। इस काम में झारखंड के लोग जुट जायें और राज्य को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करें। कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संतोष गंगवार, कैलाश चौधरी, सांसद संजय सेठ, खिजरी विधायक रामकुमार पाहन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने मान सम्मान को तरसती मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलायी : रघुवर दास
    Next Article लक्ष्मण की तरह टीम में वापसी करें राहुल
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version