Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा की चुनावी तैयारी में सीएम रघुवर का तड़का
    Top Story

    भाजपा की चुनावी तैयारी में सीएम रघुवर का तड़का

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 2, 2019Updated:September 2, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ झारखंड की सत्ता में बहुमत के साथ लौटने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही भाजपा ने इस बार 65 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कितना जोर लगा दिया है, इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि खुद मुख्यमंत्री रघुवर दास पिछले 10 दिन में राज्य के आधे विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर चुके हैं। भाजपा की चुनावी तैयारी में रघुवर दास की इस भूमिका ने पार्टी की संभावनाओं को ज्यादा मजबूत कर दिया है। रघुवर दास के इस दांव ने जहां विरोधियोें को काफी पीछे छोड़ दिया है, वहीं राजनीतिक रूप से भाजपा को बढ़त भी दिला दी है। रघुवर दास ने इसाई बहुल इलाकों में जाकर धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर कड़ा रुख अख्तियार करने की चेतावनी दी है। इससे जहां भाजपा के लोग उत्साहित हैं, वहीं आदिवासी सदान मतदाताओं पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ने की पूरी संभावना है। रघुवर दास ने गुमला-लोहरदगा में धर्मांतरण करानेवालों को सख्त चेतावनी देकर साफ कर दिया है कि भाजपा के शासनकाल में यह गोरखधंधा किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जायेगा। धर्मांतरण के खिलाफ रघुवर दास के तेवर से राज्य के दूसरे हिस्सों में भी सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पिछले 10 दिन में खास कर रघुवर दास के रुख को रेखांकित करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।

    दो दिन पहले जब मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ लोहरदगा और गुमला के दौरे पर गये, तो उन्होंने अपने भाषण में धर्म के नाम पर अधर्म को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करने का ऐलान किया। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले धर्मांतरण का गोरख धंधा चला रही इसाई मिशनरियों के लिए यह सख्त चेतावनी थी। लेकिन इस दौरे के पहले से ही यह बात साफ हो चुकी थी कि भाजपा झारखंड का विधानसभा चुनाव रघुवर दास के नेतृत्व में ही लड़ेगी और वह इसे पूरी गंभीरता से ले रही है। इसलिए पिछले 10 दिन में ही रघुवर दास ने राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रों में से आधे को कवर कर लिया है। उन्होंने कोल्हान के चाईबासा, दक्षिणी छोटानागपुर के गुमला-लोहरदगा, उत्तरी छोटानागपुर के हजारीबाग और पलामू के मेदिनीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेकर साफ कर दिया कि विरोधियों के मुकाबले भाजपा की चुनावी मशीनरी बहुत तेज है। इन सम्मेलनों में रघुवर दास ने जहां अपनी और केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने को कहा, वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी के 65 प्लस के लक्ष्य को भी याद कराया।
    इसाई बहुल इलाके से किया आगाज
    रघुवर दास ने भाजपा की चुनावी तैयारी का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। उन्होंने एक खास रणनीति के तहत उन इलाकों को चुना, जहां भाजपा को अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं है। उदाहरण के लिए हजारीबाग, गुमला, लोहरदगा और पलामू जिलों को इसमें शामिल किया जा सकता है। रघुवर ने इन स्थानों पर कार्यकर्ताओं को स्थानीय मुद्दों के साथ कुछ संवेदनशील मुद्दों पर भी ध्यान देने को कहा। इसाई बहुल गुमला-लोहरदगा में उन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने का संकल्प दोहराया, तो हजारीबाग-चतरा में उनके निशाने पर नक्सलवाद और उसके घोर समर्थक रहे। रघुवर दास की रणनीति यही है कि वह पहले उन इलाकों में अपनी मजबूती को अंतिम स्वरूप दे दें, फिर संथाल या वैसे दूसरे इलाकों में अधिक समय भी देना पड़ेगा, तो कोई दिक्कत नहीं होगी। इसलिए उन्होंने पहले चरण में वैसे इलाकों का चयन किया है, जहां भाजपा अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति में है।
    कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
    भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलनों में रघुवर दास के भाषणों पर खूब तालियां बज रही हैं। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में भी नये उत्साह का संचार हो रहा है। इतना ही नहीं, रघुवर दास की चेतावनियों का असर पूरे राज्य में दिखाई दे रहा है। चाहे खूंटी हो या गुमला, चाईबासा हो या संथाल का इलाका, इन दिनों धर्मांतरण का धंधा लगभग बंद हो चुका है। इसी तरह नक्सली गतिविधियां भी लगभग थम सी गयी हैं।
    चेतावनी के साथ हिदायत भी
    रघुवर दास ने अब तक के अपने भाषणों में जहां अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का विवरण दिया है, वहीं उन्होंने विकास विरोधी ताकतों को चेतावनी भी दी है। यदि उनके पिछले पांच भाषणों पर गौर किया जाये, तो साफ हो जाता है कि अब वह विरोधियों के प्रति अधिक आक्रामक हो गये हैं। यह इस बात का संकेत है कि रघुवर दास किसी भी कीमत पर चुनाव का यह अवसर हाथ से जाने देने के लिए तैयार नहीं हैं। वह लगातार क्षेत्रों से फीडबैक ले रहे हैं और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के अनुरूप बेहतर तालमेल से काम कर रहे हैं। रघुवर दास एक और बात पर खास ध्यान रख रहे हैं कि वह चेतावनी के साथ हिदायत भी दे रहे हैं। मसलन धर्मांतरण करनेवालों को उन्होंने चेतावनी तो दी, लेकिन लोगों को यह हिदायत दे डाली कि वे ऐसे तत्वों से सतर्क रहें।
    चुनाव में मिलेगा लाभ
    रघुवर दास की इस रणनीति का लाभ चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा को मिलेगा। विपक्षी दल जहां लोगों को भाजपा के खिलाफ एकजुट करने की कोशिश में लगे हैं, वहीं रघुवर दास अकेले दम पर महफिल लूट ले जा रहे हैं। लोगों के बीच इसका असर भी दिख रहा है और विपक्षी दलों के पास अब वोट मांगने का कोई ठोस आधार नहीं बच गया है।
    कुल मिला कर कहा जाये, तो झारखंड के विधानसभा चुनाव के परिदृश्य को रघुवर दास ने बेहद रोमांचक बना दिया है। आज जो हालत है, उसमें यदि यह कहा जाये कि भाजपा पूरी तरह हावी है, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर वोटरों की अंगुली किस बटन पर दबेगी, लेकिन फिलहाल तो साफ हो गया है कि झारखंड में भाजपा की चुनावी तैयारी में रघुवर के तड़के ने इसका रंग चोखा और स्वाद को बेहद चटकदार बना दिया है। विपक्षी दलों को इसका जवाब तलाशने में बहुत परेशानी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज से लागू मोटर व्हीकिल कानून, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगेगा ज्यादा जुर्माना
    Next Article भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास की गंगा बही है : रघुवर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version