Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मजदूर से मुख्यमंत्री बना, गरीबों का दर्द समझता हूं
    Top Story

    मजदूर से मुख्यमंत्री बना, गरीबों का दर्द समझता हूं

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 23, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    साहेबगंज। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि वह गरीबों का दर्द समझते हैं, क्योंकि उन्होंने गरीबी बेहद करीब से महसूस की है, झेली है। वह खुद मजदूर से मुख्यमंत्री बने हैं। इसलिए गरीबों का दर्द उनसे बेहतर कौन समझ सकता है। संथाल हूल की धरती साहेबगंज के विभिन्न इलाकों में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के चौथे दिन रविवार को उन्होंने विभिन्न जनसभाओं में कहा कि उन्होंने जब मुख्यमंत्री का पद संभाला, तो गरीबी खत्म करने का प्रण लिया और पिछले पांच सालों मे अपने कार्यों की बदौलत सफल भी हुए हैं।
    सीएम ने कहा कि यह सच है कि हमारा झारखंड बहुत ही समृद्ध राज्य है, परंतु यह भी एक सच्चाई है कि इस समृद्ध राज्य की गोद में गरीबी भी पल रही है। पिछले पांच वर्ष में गरीबी उन्मूलन को लेकर काफी काम किये गये हैं। झारखंड को सशक्त और समृद्ध बनाने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। आने वाले पांच वर्षों में राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र को चरितार्थ करते हुए सभी वर्गों के लोगों के हितों के लिए कटिबद्ध है।
    विपक्ष पर किया करारा हमला
    रघुवर ने कहा कि संथाल की भूमि ने झारखंड को तीन-तीन मुख्यमंत्री दिये। सभी ने संथाल परगना का विकास न कर खुद का विकास किया। जनहित की इन्हें तनिक भी चिंता नहीं रही। परिवार और वंशवाद की राजनीति करने वालों ने संथालवासियों को भगवान भरोसे छोड़ दिया। लेकिन अब हमें झामुमो और कांग्रेस के हाथों संथाल परगना को लुटने नहीं देना है। झामुमो और कांग्रेस ने सिर्फ दुष्प्रचार किया। आपका वोट लिया और खुद करोड़पति बन गये। मौकापरस्तों को आप करारा जवाब 2019 के विधानसभा चुनाव में दें। इस बार आप ऐसी सरकार चुनें, जिसने पिछले पांच साल में केवल आपके विकास के बारे में ही सोचा है।
    बंदरगाह बनेगा संथाल की समृद्धि का वाहक
    मुख्यमंत्री ने कहा कि साहेबगंज का मल्टी मॉडल प्रोजेक्ट देश और दुनिया में झारखंड को नयी पहचान देगा। यह पूरा क्षेत्र जल परिवहन का नया विकल्प दे रहा है। विकास की नयी संभावनाएं लेकर आया है यह बंदरगाह। हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर रोजगार के अवसर मिलेंगे। पिछले पांच साल में साहेबगंज के घर-घर तक बिजली, शौचालय, शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर हो रहा है।
    आर्थिक संकट से बचाने के लिए पेंशन बढ़ायी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को हर वर्ग, समुदाय की चिंता है। बेसहारों और असहायों को किसी तरह के आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए उनकी पेंशन की राशि को छह सौ से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया है। इसमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन शामिल है। सरकार का मकसद ऐसे लोगों को सामाजिक सुरक्षा का कवच देना है।

    CM salutes Amar Shaheed Sido-Kanhu Murmu at Hul Kranti Sthal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगांव में खुलेंगे किसान बैंक, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण
    Next Article अमेरिका में मोदी ने दिखायी भारत की ताकत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, बालू लदे दो हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version