Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हाउडी मोदी इवेंट में मोदी संग होंगे डॉनल्ड ट्रंप
    Top Story

    हाउडी मोदी इवेंट में मोदी संग होंगे डॉनल्ड ट्रंप

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 16, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन: अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में 22 सितंबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘हाउडी मोदी’ रैली को संबोधित कर रहे होंगे तो अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी उनके साथ होंगे। जी हां, वाइट हाउस ने रविवार देर रात इस बात की पुष्टि कर दी है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा क्योंकि इतिहास में यह पहली बार है जब भारतीय समुदाय के 50 हजार से ज्यादा लोगों को दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के नेता एक साथ संबोधित करेंगे। उधर, मोदी और ट्रंप की यह जुगलबंदी पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए किसी झटके से कम नहीं है, जो कश्मीर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति से मध्यस्थता की रट लगा रहा है।

    ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में होनेवाले इस मेगा इवेंट में 50 हजार से ज्यादा इंडो-अमेरिकन लोगों के आने की संभावना है। इतने रजिस्ट्रेशन अबतक हो चुके हैं। इसके संबंध में वाइट हाउस की मीडिया सचिव स्टेफिनी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप की यह जॉइंट रैली भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने का अहम मौका होगी। वाइट हाउस ने बताया कि पीएम ऑफिस की तरफ से ही इसके लिए न्योता दिया गया था।

    मोदी के मेगा शो में क्यों आ रहे ट्रंप?
    मोदी की मेगा रैली में ट्रंप के पहुंचने की घरेलू वजहें भी हैं। दरअसल, अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा शहर होने के साथ ही ह्यूस्टन एनर्जी कैपिटल भी है। 130 करोड़ की आबादी वाला भारत ऊर्जा का बड़ा आयातक देश है और पहले से ह्यूस्टन से बड़ी मात्रा में तेल और गैस खरीदा जा रहा है। सऊदी की तेल कंपनी पर ड्रोन हमले के बाद अगर भारत की तेल सप्लाई प्रभावित होती है तो ह्यूस्टन से आपूर्ति बढ़ सकती है।

    एक और अहम वजह टेक्सस में होने वाला 2020 का चुनाव है। यहां भारतीय समुदाय की अच्छी-खासी आबादी रहती है। ह्यूस्टन में ही डेढ़ लाख से ज्यादा भारतीय मूल के लोग रहते हैं। वैसे तो यह राज्य 1976 से ही रिपब्लिकन को सत्ता देता आ रहा है लेकिन डेमोक्रैट्स भी चुनौती पेश कर रहे हैं। ऐसे में अमेरिकी सियासत के नजरिए से भी मोदी और ट्रंप की रैली अहम होगी। मोदी के मेगा शो में करीब 60 सांसदों में रिपब्लिकन और डेमोक्रैट्स दोनों पहुंच सकते हैं।

    मोदी ने कहा, खास दोस्ती का संकेत
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह ट्वीट कर अमेरिकी राष्ट्रपति के 22 सितंबर के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने लिखा, ‘अमेरिका के राष्ट्रपति का यह फैसला भारत और अमेरिका के बीच खास दोस्ती का संकेत है।’ पीएम ने ट्वीट में कहा कि ह्यूस्टन में मेरे साथ अमेरिकी राष्ट्रपति का मौजूद होना अमेरिकी समाज और अर्थव्यवस्था में भारतीय समुदाय के योगदान को मान्यता देता है। उन्होंने कहा कि 22 को ह्यूस्टन में आयोजित कम्युनिटी प्रोग्राम में डॉनल्ड ट्रंप भी होंगे, इससे काफी खुश हूं। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित हूं।

    Donald Trump will be with Modi in Howdy Modi event
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशेज सीरीज: इंग्लैंड 135 रन से जीता
    Next Article मुंबई समेत कई स्टेशनों पर धमाकों की साजिश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      बांग्लादेश के 369 जायरीन पहली वापसी हज उड़ान से स्वदेश लौटे

      June 11, 2025

      पाकिस्तान रेल सेवाओं का रूस तक विस्तार करेगा, 22 जून से शुरू होगा काम

      June 11, 2025

      अमेरिका में प्रोटेस्टेंटवादियों का एसबीसी में समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version