Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सरकार बनी, तो सबसे पहले पांच लाख को रोजगार: हेमंत
    Top Story

    सरकार बनी, तो सबसे पहले पांच लाख को रोजगार: हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बदलाव यात्रा के दौरान गुमला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की स्थिति इतनी बदहाल कभी नहीं रही, जितनी वर्तमान में है। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है।
    ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। यह सरकार किसानों का दर्द समझ में नहीं रही है। लोगों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि अगर उनकी सरकार बनी, तो सबसे पहले राज्य में पांच लाख बेरोजगार को रोजगार देने का काम किया जायेगा।
    हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की सरकार अनुबंध कर्मियों के भरोसे काम ले रही है।
    वह भी अभी आंदोलन हड़ताल करते रहे हैं। ऐसी स्थिति में सरकार यह बतायें कि वह किनसे कार्य करा रही है। हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार बस चुनाव तक ही फ्री में एक गैस सिलेंडर बांट रही है। लेकिन बाद में बिना पैसे के गैस नहीं मिलने वाला। यह हर घर से पैसा निकालने का तरीका है। हेमंत सोरेन ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन करने का प्रस्ताव लाकर गरीब आदिवासी और मूलवासियों के साथ धोखाधड़ी करने का काम किया है।
    हेमंत सोरेन कहा है कि विधानसभा चुनाव आने वाला है। इसके तैयारी पूरे राज्य में की जा रही है।

    परिवर्तन की लहर: चमरा लिंडा

    विधायक चमरा लिंडा ने कहा कि झारखंड में परिवर्तन की लहर देखने को मिल रही है। 2019 में होने वाला झारखंड विधानसभा के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में सत्तासीन होगी। इसके लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य और सिसई विधानसभा के प्रभारी जिग्गा मुंडा ने कहा कि वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकना है।

    First government to employ five lakh if ​​formed: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनादेश समागम से चुनाव का शंखनाद करेगा झाविमो: बाबूलाल
    Next Article दर्दनाक सड़क हादसे में तीन जिंदा जल गये
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version