Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वर्ष 2022 तक पावर हब बनेगा झारखंड: रघुवर
    Top Story

    वर्ष 2022 तक पावर हब बनेगा झारखंड: रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 19, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वर्ष 2022 तक झारखंड पावर हब बनेगा। इसकी पूरी तैयारी राज्य सरकार कर रही है। झारखंड में वैल्यू ऐडेड प्लांट लगाये जायेंगे। राज्य में अडानी ग्रुप पावर प्लांट स्थापित हो रहा है। झारखंड आने वाले समय में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढेÞ चार वर्षों में प्रत्येक सेक्टर में सकारात्मक सोच और प्रभावकारी नीतियां बनाकर योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। पहले झारखंड से बड़े पैमाने में पलायन होता था, उस पर हमारे कार्यकाल में रोक लगी है। मोमेंटम झारखंड के तहत देश और दुनिया के कई निवेशक झारखंड में निवेश कर रहे हैं। राज्य में उद्योगों का विस्तार होने से रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।

    युवा शक्ति राज्य और देश की सबसे बड़ी पूंजी

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि किसी भी देश के सर्वांगीण विकास में युवा शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की युवा शक्ति को स्किल कर उनकी प्रतिभा को संवारने का काम किया जा रहा है। शैक्षणिक डिग्री के साथ युवा शक्ति को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से स्किल कर हुनरमंद बनाया जा रहा है, ताकि उन्हें रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़े। झारखंड सरकार ने भी यहां के नौजवान युवक-युवतियों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को चलाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की ओर प्रतिबद्धता के साथ कार्य किये हैं। राज्य और देश का ग्रोथ रेट बढ़ाने में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम है।

    केंद्र और राज्य में बेदाग रही सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से देश में सरकार के स्तर पर किसी भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। झारखंड में वर्तमान राज्य सरकार के गठन के बाद से ही भ्रष्टाचारमुक्त शासन को बढ़ावा दिया गया है। अभी तक सरकार पर किसी भी तरह का कोई भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है। सरकार की कार्यप्रणाली से राज्य की जनता को काफी सहजता और सुविधा मिल रही है।

    मोटर व्हीकल एक्ट लागू किया जायेगा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की मोटर व्हीकल एक्ट को झारखंड में भी अक्षरश: लागू किया जायेगा, परंतु इस एक्ट के नियमों को पूर्ण रूप से लागू करने से पहले राज्य में लोगों को जागरूक किया जायेगा। आम जनता को साथ लेकर एक्ट के नियमों को प्रभावी किये जायेंगे। एक्ट के लागू होने से इसका पूरा फायदा आम जनता को ही मिलेगा। इसके अनुपालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी। नियमों का उल्लंघन ना हो, यह सबकी जिम्मेदारी है।

    मॉब लिंचिंग पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉब लिंचिंग के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। कानून को हाथ में लेने वालों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट लगाकर सजा देने का भी काम किया गया है। मॉब लिंचिंग के मामले में सख्त कार्रवाई का आदेश भी सरकार द्वारा दिया गया है। कहा कि झारखंड को उग्रवाद विरासत में मिला था। राज्य सरकार के गठन के बाद से ही उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने का कार्य किया है। उग्रवाद अब राज्य में अंतिम सांसे गिन रहा है।

    सरकार ने जो कहा, सो किया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने राज्य की जनता से जो वादा किया, उसे पूरा करने का भी काम किया है। राज्य गठन के 18 साल बाद झारखंड में लोकतंत्र का मंदिर नया विधानसभा बनाने का काम सरकार ने किया है। यह सरकार राज्य के विकास कार्यों को प्रतिबद्धता के साथ कर रही है। वर्तमान सरकार के कार्यप्रणाली से आम जनता खुश है।

    Jharkhand to be power hub by 2022: Raghuvar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में आचार संहिता सिर पर, रेस हुए राजनीतिक दल
    Next Article साहसिक फैसले की धमक देश ने महसूस की : रविशंकर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version