रांची। झारखंड विकास अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, डिबडीह, रांची में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से दयानंद राम को अनुसूचित जाति मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसमें बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मूलमंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो… पर चलकर ही समाज को सही दिशा मिल सकती है। श्री मरांडी ने कहा कि समय के साथ चलना सीखना चाहिए। दलित, आदिवासी और कमजोर तबके के लोग समय के साथ टेक्नोलॉजी में कहीं-न-कहीं पिछड़ते चले गये, जिसका असर इनके जीवन-यापन पर पड़ रहा है। उन्होंने आगामी 25 सितंबर को ऐतिहासिक जनादेश समागम में इस समाज की अधिक से अधिक भागीदारी करने की बात कही। साथ ही उन्होंने मोर्चा के नये अध्यक्ष दयानंद राम को निर्देश दिया कि कमेटी को अविलंब पूरा कर कार्यालय को उपलब्ध करायें।
मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दयानंद राम ने कहा कि अध्यक्ष और पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। भाजपा सरकार से झारखंड का भला कभी नहीं हो सकता है। बाबूलाल मरांडी के हाथों ही हम सपनों के झारखंड का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर सीताराम प्रसाद, बलवंत लाल सुमन, वंशलोचन, टेको रविदास, मनींद्र राम, ताराचंद्र कालिंदी, धुर्व कुमार, जीतन राम, छट्टु सिंह भोग्ता, शंभू पासवान, अर्जुन राम नायक, राजेंद्र चौधरी, सत्यनारायण दास, शेखर पासवान, नारायण महथा, जगदीश राम, राजेश मुखी, विनोद राम, प्रसाद भारती उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

