रांची।रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। 30 सितंबर को राष्टÑपति रामनाथ कोविंद इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसे लेकर डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों के बीच अंग वस्त्र का वितरण आरयू के बेसिक साइंस भवन में कर दिया गया है। इस दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। इसे लेकर एक तरफ जहां प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गयी हैं। वहीं दूसरी तरफ विद्यार्थियों के बीच अंग वस्त्र और पट्टे का वितरण 28 सितंबर तक विद्यार्थियों के बीच आरयू के बेसिक साइंस भवन में किया गया।
राष्ट्रपति का आना विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि
विद्यार्थियों ने इस दीक्षांत समारोह को खास बताया है। इनकी मानें, तो राष्ट्रपति का आना ही रांची विश्वविद्यालय के तमाम विद्यार्थियों के लिए एक उपलब्धि है। इसे लेकर तमाम विद्यार्थियों ने एक सुर में कहा कि भारतीय पारंपरिक परिधानों में डिग्री ग्रहण करना गर्व की बात है।

राष्ट्रपति का आगमन गौरवशाली पल: सेठी
रांची। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बिरसा मुंडा विमानपत्तन रांची में स्वागत किया। श्री सेठी ने कहा के राष्ट्रपति का झारखंड में आगमन बहुत ही गर्व का विषय है। श्री सेठी ने अल्पसंख्यक आयोग एवं सिख समुदाय की ओर से राष्ट्रपति का स्वागत किया। श्री सेठी ने कहा के राष्ट्रपति के आगमन से झारखंड को उनका अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो राज्य के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version