Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जनता को छल कुछ बन गये करोड़पति
    Top Story

    जनता को छल कुछ बन गये करोड़पति

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 22, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही टीम
    पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार को लगातार तीसरे दिन जारी रही। इस दौरान उन्होंने आमड़ापाड़ा और लिट्टीपाड़ा समेत कई स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया। इन जनसभाओं में जन सैलाब उमड़ पड़ा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जनता के साथ छल-कपट कर करोड़पति बन गये। ऐसे तत्वों को पहचान कर इस बार उनका सफाया हो जायेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की बहनों को भी छला गया। उनके साथ धोखा हुआ। केवल भाजपा ने बहनों की पीड़ा को समझा और महसूस किया। उन्होंने संथाल परगना को बदलने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अमड़ापाड़ा खदान एक से डेढ़ माह में प्रारंभ होगी। इसे खोलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस माइंस के खुलने से लगभग 25 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा।
    सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। आपने 2014 में हमारी सरकार बनायी। सरकार के पांच साल हो चुके हैं। इन सालों में सरकार ने जो काम किये हैं, उसकी रिपोर्ट कार्ड देने आया हूं। पांच सालों में डबल इंजन की सरकार ने राज्य को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाये हैं। कुछ काम अधूरे हैं। कुछ चुनौतियों और समस्याओं का समाधान करना है। आप हमारे ऊपर विश्वास करें। हमें फिर से समर्थन दें। हम स्वाभिमानी झारखंड बनायेंगे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल को विकास से दूर कर उन्हें गुमराह करने वालों ने आदिवासी जमीन गलत ढंग से खरीदी है। संथालवासियों के बीच यह दुष्प्रचार किया गया कि वर्तमान सरकार आपकी जमीन छीन लेगी। लेकिन सरकार के शासनकाल का पांचवां साल है। क्या किसी की जमीन छीनी गयी। नहीं। यह सिर्फ दुष्प्रचार है, ताकि संथाल वासियों को विकास से अछूता रखा जा सके। ऐसे लोगों की पहचान करें। इस प्रकार का दुष्प्रचार प्रचार करने वालों ने ही संथालपरगना के पाकुड़, पाकुड़िया और धनबाद, रांची समेत अन्य जगहों पर सीएनटी/ एसपीटी एक्ट, जो आदिवासियों की जमीन को सुरक्षित करती है, का उल्लंघन करोड़ों की जमीन अपने नाम कर ली। ऐसे लोगों को इस बार संथाल परगना से खदेड़ें।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 के बाद 2,251 आदिम जनजातीय टोलों में पेयजल पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ है। 162 टोलों में कार्य पूर्ण हो गया। पहाड़िया बटालियन का गठन किया गया, ताकि पहाड़िया युवाओं को भी प्रशासन में भागीदारी दी जा सके। पहाड़िया समुदाय के लोगों के घरों तक डाकिया योजना के तहत राशन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों पर ध्यान दिया है। अगली बार विकास की रफ्तार तेज करने का काम किया जायेगा।

    Trick people became millionaires
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखनिज संपदा से भरा झारखंड फिर भी लोग भूखे: हेमंत
    Next Article झारखंड के 236 अफसरों की जा सकती है नौकरी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version