New Delhi : कोरोना वायरस की महामारी ने सऊदी अरब में 450 भारतीय कामगारों को सड़कों पर भीख मांगने के लिए मजबूर कर दिया है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से आए आर्थिक संकट में कई भारतीय कामगारों की नौकरियां चली गई हैं और वर्क परमिट के एक्सपायर होने से वे वहां फंसे हुए हैं.
इन कामगारों में से अधिकतर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कश्मीर, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र से हैं. नौकरी छिन जाने की वजह से भारतीय कामगारों को भीख मांगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कामगार कहते हैं कि उनका अपराध सिर्फ यही है कि उन्होंने भीख मांगी. सऊदी प्रशासन ने उनके किराए के कमरे पर जाकर उनकी पहचान मालूम की और जेद्दाह स्थित डिटेंशन सेंटर में डाल दिया. डिटेंशन सेंटर के कामगारों में से उत्तर प्रदेश से 39, बिहार से 10, तेलंगाना से पांच और महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक से चार लोग हैं. एक शख्स आंध्र प्रदेश से है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है और यहां काम कर रहे विदेशी कामगार बेरोजगार हो गए हैं.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



