रांची। मौसम विभाग ने 22 सितंबर तक रांची में बादल छाये रहने के साथ ही तेज बारिश की संभावना जतायी है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है। रांची में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर राज्य के कई हिस्सों में दिखेगा।
Previous Articleसामने आ गयी झारखंड के निजी स्कूलों की हकीकत
Next Article सऊदी अरब में 450 भारतीय कामगारों की गई नौकरी