Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रिया सहित सभी आरोपितों की जमानत याचिका खारिज
    Breaking News

    रिया सहित सभी आरोपितों की जमानत याचिका खारिज

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती सहित 6 आरोपितों की जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दी है। इसलिए रिया, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, जैद विलात्रा, वासित परिहार को अब 22 सितंबर तक जेल में रहना पड़ेगा।
    आरोपितों के वकील अनिल दूबे ने बताया कि सेशन कोर्ट के आर्डर की प्रति मिलने के बाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की जाएगी।
    जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह मौत मामले की जांच करते हुए नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया सहित 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इन सभी पर एनसीबी ने मामला दर्ज किया था। इसलिए कोर्ट ने इन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आरोपितों के वकील ने बुधवार को सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। गुरुवार को इस मामले की सुनवाई हुई और दोनों पक्षों ने जिरह की थी। सेशन कोर्ट में रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि एनसीबी ने जबरन मामला दर्ज किया है। साथ ही जेल में उनके मुवक्किल को जान का खतरा भी है। उनके मुवक्किल ने एनसीबी की जांच में पूरा सहयोग दिया है। इसके आगे भी जब जरूरत होगी तब उनके मुवक्किल जांच में सहयोग देंगे। इसलिए उनके मुवक्किलों को जमानत दी जाए। साथ ही इस मामले गिरफ्तार 3 आरोपितों को जमानत हो चुकी है। एनसीबी की ओर से वकील ने कहा कि यह ड्रग सिंडिकेट का मामला है। इस मामले में और भी छानबीन जारी है, इसलिए आरोपितों को जमानत न दी जाए। इस मामले में गुरुवार को सेशन कोर्ट ने अपना निर्णय शुक्रवार तक के लिए सुरक्षित रखा था। शुक्रवार को सेशन कोर्ट ने निर्णय सुनाते हुए रिया सहित 6 आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
    सतीश माने शिंदे ने पत्रकारों को बताया कि सेशन कोर्ट से निर्णय की प्रति मिलते ही वह जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीनी घुसपैठ पर राहुल का तंज, कहा- सरकार छुड़ाएगी भारतीय जमीन या बताएगी ‘एक्ट ऑफ गॉड’
    Next Article चार दिन पहले बडगाम में हुई मुठभेड़ में घायल आतंकी का शव बरामद
    sonu kumar

      Related Posts

      अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में आई गिरावट

      June 19, 2025

      ‘सन ऑफ सरदार-2’ का पहला पोस्टर रिलीज

      June 19, 2025

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version