Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के 9 ठिकानों पर सीबीआई का छापा
    ताजा खबरें

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के 9 ठिकानों पर सीबीआई का छापा

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आज जम्मू-कश्मीर के आरबी शिक्षण ट्रस्ट और इसके अध्यक्ष पूर्व मंत्री व डोगरा स्वाभिमान संगठन (डीएसएस) के संस्थापक चौधरी लाल सिंह सहित कई अन्य अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मार रही है। इनमें जम्मू में तीन और कठुआ के छह स्थानों पर छापे जारी हैं।

    सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ के अनुसार चौधरी लाल सिंह और उनके आरबी शिक्षण संस्थान व ट्रस्ट पर भूमि कब्जाने और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। सीबीआई ने यह मामला इस साल 25 जून को दर्ज किया था। पिछले दिनों इस सिलसिले में छापे भी मारे गए थे। तब जम्मू नगर निगम से कई रिकार्ड मिले थे। उसी के आधार पर आज जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के राजबाग और कठुआ शहर स्थित आवासीय परिसरों पर सीबीआई ने छापे मारे हैं। इसके अलावा कठुआ के तत्कालीन डीसी (जेएंडके), तत्कालीन तहसीलदार, नायब तहसीलदार, गिरदावर, पटवारी और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

    सीबीआई के अनुसार वन विभाग और राजस्य के अधिकारियों ने वन भूमि की बिक्री व खरीद की अनुमति देने में उचित मानकों का पालन नहीं किया। ट्रस्ट के पास सीमा से अधिक जमीन है और इससे जुड़े अधिकारियों ने गलत हलफनामा देकर राज्य सरकार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने में मदद की है। इसके अलावा 9 जून, 2015 को जम्मू और कश्मीर के उच्च न्यायालय में आरोपियों ने ट्रस्ट की जमीन, फंड और अन्य दस्तावेजों के बारे में गलत सूचना प्रस्तुत की थी। यह सीबीआई जांच में पता चला है। आज की छापेमारी में दोनों टीमों का नेतृत्व सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस छापेमारी में शामिल नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि चौधरी लाल सिंह पर कठुआ के रसाना की आठ वर्षीय एक खानाबदोश लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने का भी आरोप है। इसके अलावा सीबीआई ने आज लाल सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत आरबी एजुकेशन ट्रस्ट, ट्रस्ट के अध्यक्ष, कठुआ के पूर्व डीसी, पूर्व तहसीलदार, पूर्व नयाब तहसीलदार के खिलाफ भी मामले दर्ज किए हैं। इस मामले में अब सीबीआई को कई अधिकारियों की तलाश है। कार्रवाई जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलवामा से अल-बदर के 2 ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
    Next Article एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बदनाम करने की साजिश चल रही है : जया बच्चन
    sonu kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version