Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बदनाम करने की साजिश चल रही है : जया बच्चन
    बॉलीवुड

    एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बदनाम करने की साजिश चल रही है : जया बच्चन

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार फिल्म इंडस्ट्री और सिलेब्रिटीज को टारगेट किया जा रहा है। पहले फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और गुटबाजी का मुद्दा चर्चा में था और अब इन दिनों बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने संसद में तीखी प्रतिक्रिया दी है। कोरोना संकट के बीच संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो गया है। मंगलवार को मॉनसून सत्र का दूसरा दिन है। सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बदनाम करने की साजिश चल रही है। जया बच्चन ने कहा कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। पहले दिन रवि किशन ने बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की जांच की बात कही थी, वहीं मंगलवार को दूसरे दिन जया बच्चन ने इंडस्ट्री को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है।
    जया बच्चन ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हर रोज 5 लाख लोगों को सीधा रोजगार देती है। देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और चीजों से ध्यान हटाने के लिए हमारा इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर निशाना साधा जा रहा है। हमें सरकार से भी समर्थन नहीं मिल रहा है। जया बच्चन ने कहा कि जिन लोगों को इंडस्ट्री ने नाम दिया, वही इसे गटर कह रहे हैं। मैं इससे असहमत हूं। सरकार को इन लोगों से कहना चाहिए कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री को बुरा नहीं कहा जा सकता। मुझे शर्म आती है कि कल एक शख्स जो खुद उसी इंडस्ट्री से है, इसके विरोध में बोल रहा था। यह शर्मनाक है।
    इससे पहले सोमवार को अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में ड्रग्स का मसला उठाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इससे देश का युवा बर्बाद हो रहा है और बॉलीवुड में भी इसके बड़े कनेक्शन हैं। रवि किशन ने कहा था कि बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल में पाकिस्तान और चीन की साजिश हो सकती है और सरकार इस मामले की गहराई से जांच कराए।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के 9 ठिकानों पर सीबीआई का छापा
    Next Article राहुल ने पीएम केयर्स फंड पर साधा निशाना, कहा- सरकार ने आपदा में अवसर तलाशा
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version