Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»चिदंबरम ने सरकार पर एपीएमसी को लेकर दोहरी नीति अपनाने का लगाया आरोप
    ताजा खबरें

    चिदंबरम ने सरकार पर एपीएमसी को लेकर दोहरी नीति अपनाने का लगाया आरोप

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार द्वारा लाए कृषि विधेयकों को लेकर सरकार की नीति पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि एक तरफ तो सरकार कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) को बेकार बता रही है और दूसरी ओर इसे बंद करने को भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी नीतियों में स्पष्टता रखते हुए एकमत फैसला लेना चाहिए, जिससे किसानों में साफ संदेश जा सके।

    पूर्व वित्तमंत्री पी. चिंदबरम ने गुरुवार को ट्वीट कर गृहमंत्री अमित शाह और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत से सवाल किया है कि यदि उन्हें एपीएमसी से समस्या हो तो फिर सरकार इसका संरक्षण क्यों कर रही है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “गृहमंत्री और नीति आयोग के सीईओ एपीएमसी के कामकाज को रद्दी समझते हैं, और उन्हें ‘राज्य प्रायोजित सेंधमार’ कहते हैं। यदि ऐसा है, तो कृषि मंत्री एपीएमसी का बचाव क्यों कर रहे हैं। वह यह क्यों कह रहे हैं कि ये पहले की तरह काम करते रहेंगे?” उन्होंने कहा कि यह नीति सरकार के टू-इन-वन सोच का एक और उदाहरण है।

    दरअसल, बीते दिन अमित शाह ने संसद से पारित कृषि विधेयकों पर कहा था कि किसानों को लुभाने वाली घोषणाओं के बजाय प्रधानमंत्री का जोर कृषि क्षेत्र को समृद्ध और किसानों को सशक्त बनाने पर है। सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर चल रही है। इसी दिशा में कृषि विधेयक लाए गए हैं। इससे किसानों को सीमित बाजार के बजाय राष्ट्रीय बाजार का अवसर मिलेगा तथा बिचौलियों से मुक्ति भी मिलेगी। इस तरह सही मायने में ‘एक देश-एक बाजार’ का सपना पूरा होगा और किसान अपनी इच्छानुसार मूल्य पर उपज बेच सकेगा।

    वहीं, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा था कि मौजूदा कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) अधिनियमों के तहत, सभी कृषि उपज को मंडियों के माध्यम से खरीदा जाता है, जहां किसान अपनी उपज लेकर आते हैं। शुरुआत में किसानों के संरक्षण के लिए शुरू की गई इन मंडियों का बाद में स्थानीय एकाधिकार हो गया। नीलामी के जरिए पारदर्शी कीमत तय करने वाली व्यवस्था की जगह मिलीभगत और मूल्य निर्धारण ने ले ली। ऐसे में किसानों को बचाने के लिए बनाए गए तंत्र ने ही उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचाया। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार कृषि विधेयक लेकर आई है।

    इससे इतर कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर लगातार कहते रहे हैं कि एपीएमसी को राज्य सरकार द्वारा चलाया जाता है। हमारा बिल इसे बंद नहीं कर सकता है और हम ऐसा करने का इरादा भी नहीं रखते हैं। हमारा कानून कहता है कि एपीएमसी मंडियों के बाहर का व्यापार क्षेत्र टैक्स से मुक्त होगा। किसानों को यह चुनने की स्वतंत्रता होगी कि वे कहां बेचना चाहते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकई इतिहास बना गया मात्र 10 दिनों तक चला संसद का मॉनसून सत्र
    Next Article देश में कोरोना मरीजों की संख्या 57 लाख के पार हुई
    shivam kumar

      Related Posts

      जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग

      July 6, 2026

      लखनऊ में भाजपा की अहम बैठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से मिले नितिन नवीन

      July 5, 2026

      16वां वित्त आयोग: दिल्ली में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रखी मांग, कहा– ‘अगले 5 साल में राज्य को मिलेंगे 14,231 करोड़’

      July 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा
      • जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग
      • श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह
      • पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान
      • नेपाल ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू की नई पर्यटन परियोजना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version