Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मांग को प्रोत्साहित करने तथा धन जुटाने को लेकर केंद्र को चिदंबरम का सुझाव
    Top Story

    मांग को प्रोत्साहित करने तथा धन जुटाने को लेकर केंद्र को चिदंबरम का सुझाव

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना महामारी और गिरती अर्थव्यवस्था के बीच पूर्व वित्तमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार को स्थिति सुधारने को लेकर कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार मांग और खपत को प्रोत्साहित करे तो इससे अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि लोगों तक सरकार की मदद पहुंचे। ऐसे में केंद्र सरकार लोगों की सहायता करने में सिर्फ उधार और विनिवेष पर ही निर्भर न रहे बल्कि अन्य विकल्‍प की भी तलाश करे।

    पी. चिदंबरम ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि मांग बढ़ाने की दिशा में सरकार की कोशिश अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाएगी। इसके लिए जरूरी है कि सरकार सबसे गरीब 50 फीसदी परिवारों को नकदी हस्तांतरित करे। सभी परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था हो, जरूरत के मुताबिक उन्हें अनाज दिया जाए। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर होने वाले खर्च में वृद्धि हो। मजदूरी का भुगतान करने और बड़े पैमाने पर सार्वजनिक कार्यों को शुरू करने के लिए खाद्य अनाज स्टॉक का उपयोग किया जाए। बैंकों को कर्ज देने के लिए उन्हें पुन: पूंजीकृत किया जाए। साथ ही केंद्र राज्यों को जीएसटी मुआवजे के बकाए का भुगतान भी करे। उन्होंने कहा कि इन बिन्दुओं पर सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने से खपत को प्रोत्साहन मिलेगा और बाजार फिर से चल पड़ेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सभी को धन की आवश्यकता होगी, ऐसे में सरकार को उधार लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।

    इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने लोगों की आर्थिक मदद को लेकर सरकार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए धन जुटाने के लिए कुछ उपाय भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (एफआरबीएम) मानकों को शिथिल करते हुए सरकार इस वर्ष अधिक उधार लें। साथ ही विनिवेश में तेजी लाने का प्रावधान किया जाए। सरकार को आईएमएफ, डब्ल्यूबी और एडीबी आदि द्वारा मिले 6.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के प्रस्ताव का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने यह जरूर कहा कि सरकार के सिर्फ उधार लेने और विनिवेष करने से काम नहीं चलेगा क्‍योंकि यह अंतिम विकल्‍प नहीं है। इसके लिए अन्‍य उपाय भी किए जाने चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत और ईरान के सदियों पुराने संबंधों पर जोर
    Next Article कगंना रणौत को सुरक्षा दें उद्धव ठाकरे : शान्ता कुमार
    sonu kumar

      Related Posts

      धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

      May 12, 2025

      रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

      May 12, 2025

      होटल के कमरे से युवती की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version