Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मुख्यमंत्री ने मुझे खुल कर काम करने का मौका दिया
    Jharkhand Top News

    मुख्यमंत्री ने मुझे खुल कर काम करने का मौका दिया

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित जदयू मुख्यालय पहुंच गये। उनको अचानक जदयू दफ्तर पहुंचे देख वहां मीडियावालों का हुजूम लग गया। वहां कुछ देर में मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार भी पहुंचने वाले थे। सभी यह कयास लगाने लगे कि गुप्तेश्वर पांडेय जदयू में शामिल होने जा रहे हैं और नीतीश कुमार ही उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे। हालांकि यह बात कयास ही साबित हुई। क्योंकि मुख्यमंत्री के जदयू दफ्तर पहुंचने के कुछ ही देर बाद गुप्तेश्वर पांडेय वहां से निकल गये। निकलने से पहले मीडियावालों से उन्होंने यह कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देने आये थे। धन्यवाद इस बात का कि उन्होंने मुझे पद पर रहते हुए पूरी आजादी से कार्य करने का मौका दिया। राजनीति में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बार-बार यही दोहराया कि वे अभी किसी पार्टी में शामिल होने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने अभी चुनाव लड़ने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। वे बस मुख्यमंत्री से औपचारिक मुलाकात करने आये थे। इतना कहने के बाद ही वे पार्टी दफ्तर से निकल गये।
    बता दें कि 22 सितंबर को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने वीआरएस ले लिया था। तभी से उनके राजनीति में जाने और विधानसभा या लोकसभा का उपचुनाव लड़ने के कयास लगाये जा रहे थे। इस बात की जबरदस्त चर्चा थी कि वे वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ सकते हैं।

    Chief Minister gave me a chance to work freely
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में किसकी होगी दिवाली, कौन होगा दिवाला
    Next Article अयोध्या के बाद अब मथुरा का मामला भी पहुंचा कोर्ट
    azad sipahi desk

      Related Posts

      ममता बनर्जी ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस को एक हिंदी फिल्म में ‘सिंह’ बताने पर जताया विरोध

      August 11, 2025

      बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का खतरा, उत्तर बंगाल में भारी बारिश जारी

      August 11, 2025

      ब्लॉक-बूथ अध्यक्षों के बदलाव की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version