रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पशुओं में होनेवाली खुरहा-चपका और ब्रुसोलोसिस बीमारियों की रोकथाम एवं उन्मूलन को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण अभियान का आगाज किया। इस मौके पर सांकेतिक रूप से उन्होंने पांच टीकाकर्मियों को टैब और आइस बॉक्स समेत अन्य सामग्री दी। पशुओं को रोगमुक्त बनाने के लिए साल में दो बार टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा।
अब इस अभियान के तहत झारखंड में टीकाकर्मी घूम-घूम कर गाय, बकरी और सुकर जैसे पशुओं को वैक्सीन और दवा देकर रोग मुक्त बनायेंगे। पांच वर्ष तक साल में दो बार टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यह अभियान अब साल में दो बार चलाया जायेगा, ताकि कोई पशु छूटे नहीं। राज्य सरकार का उद्देश्य सभी पशुओं को टीकाकरण कर निरोग बनाना है। इसी उद्देश्य के तहत अभियान की शुरुआत की गयी है।
इस मौके पर कृषि मंत्री बादल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, कृषि सचिव अब्बू बकर सिद्दीकी और कृषि निदेशक नैंसी सहाय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version