Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पीएम मोदी को जन्मदिन पर देश-विदेश से बधाइयों का तांता
    Top Story

    पीएम मोदी को जन्मदिन पर देश-विदेश से बधाइयों का तांता

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 17, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। आज वह 70 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर उन्हें देश के नेताओं से सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां मिली हैं। अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने भी भारतीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सैंड आर्ट बनाकर बधाई दी है।
    नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। नेपाली पीएम ने नरेंद्र मोदी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना की है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत होने तक हम यूं ही साथ मिलकर काम करते रहेंगे।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी बधाई दी है। राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में कहा है कि- ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जन्मदिन की 70वीं वर्षगांठ पर मेरी ओर से शुभकामनाएं स्वीकार करें।’ पुतिन ने लिखा, “एक सरकार के मुखिया के तौर पर अपने कामों से आपने देशवासियों के बीच सम्मान और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा हासिल की है। आपकी अगुवाई में भारत सामाजिक आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।”
    गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहा कि राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के लिए समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा, ‘मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी।’
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। भारत को उनके सूक्ष्म नेतृत्व, दृढ़ विश्वास और निर्णायक कार्रवाई से काफी फायदा हुआ है। वो लगातार गरीबों और हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम करते रहे हैं।’
    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर मजबूती से खड़ा हुया है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की सेवा में कई और वर्षों की कामना करते हैं।
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर विश्वपटल पर ‘भारतवर्ष’ के मान-सम्मान को बढ़ाने वाले जननायक, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्म दिवस की अनन्त शुभकामनाएं। सेवा के संकल्प की सिद्धी को समर्पित आपका जीवन सबको मानवता के कल्याण तथा राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
    ​केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले​ ने कहा “मोदी ​जी हमारे देश के पीएम हैं और भाजपा नेता भी है​। उनके 70वें जन्मदिन पर यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा है और मैं अपनी ​​पार्टी (आरपीआई) की तरफ से उन्हें ​बधाई देने यहां आया हूं और मैं उन्हें जन्मदिन की बधाई देता हूं​​​​।​”​ भाजपा सांसद अरुण सिंह ने ​पीएम ​मोदी के जन्मदिन पर​ इंडिया गेट पर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा,”​पीएम का आज 70वां जन्मदिन है, ​उन्होंने सभी को ​फिट रहने का संदेश दिया है​,​ इसके अंतर्गत आज इंडिया गेट से साइकिल पर लोग ​पीएम के घर जा​कर लोगों को संदेश दे रहे ​हैं ​कि सब ​फिट रहें।”​

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
    वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने वीडियो जारी कर बधाई दी है। कंगना ने अपने बधाई में कहा कि पीएम मोदी की सबसे अधिक अपमान किया जाता है, लेकिन फिर भी वे करोड़ों भारतीयों के दिल में बसते हैं।
    उल्लेखनीय है कि आज के इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मना रहे हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
    Next Article बटमालू में तीन आतंकी ढेर, सीआरपीएफ के एक अधिकारी सहित दो जवान घायल
    sonu kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version