महाराष्ट्र सरकार बनाम कंगना रनौत की जंग की आंच अब बंगाल तक भी पहुंच गई है। मुंबई पुलिस ने टॉलीगंज के एक युवक को अभिनेत्री कंगना रनौत के नाम पर शिवसेना सांसद संजय राउत को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पता चला है कि युवक 40 वर्षीय पलाश बसु एक जिम इंस्ट्रक्टर हैं। कथित तौर पर वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल तकनीक का इस्तेमाल कर संजय राउत को फोन पर धमकी दी थी। फोन का आईपी एड्रेस देखकर मुंबई पुलिस ने कोलकाता पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पलाश को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसका मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर मुंबई पुलिस रिमांड पर ले जा रही है।
उधर, पलाश के परिवार ने इन आरोप को बेबुनियाद बताया। उनके वकील का दावा है कि पलाश कभी कंगना के प्रशंसक नहीं रहे हैं। फिर वह शिवसेना सांसद को धमकी क्यों देगा। उन्होंने दावा किया कि मुंबई पुलिस आरोपों को साबित नहीं कर पाएगी। पलाश को जबरन गिरफ्तार किया गया है।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version