Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»हिमाचल : साढ़े 5 माह बाद खुले शक्तिपीठ और मंदिर, मास्क पहनकर पहुंच रहे श्रद्धालु
    ताजा खबरें

    हिमाचल : साढ़े 5 माह बाद खुले शक्तिपीठ और मंदिर, मास्क पहनकर पहुंच रहे श्रद्धालु

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना महामारी के चलते साढ़े पांच माह से बंद धार्मिक स्थल गुरुवार को फिर से खोल दिए गए और श्रद्धालु मंदिरों में आने लगे हैं। शक्तिपीठ और मंदिरों में भक्तों के आने के लिए एसओपी जारी की गई है। उसके तहत मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना के तमाम नियम कायदों का पालन करना अनिवार्य है।

    उल्लेखनीय है कि गत 4 सितम्बर को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला लिया गया था।उसी के अनसुार आज गुरुवार की सुबह विख्यात शक्तिपीठों ज्वालामुखी, ब्रजेश्वरी, चिंतपूर्णी और नैनादेवी के पट खोल दिए गए। यहां मास्क पहने और सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। इससे पहले कोरोना महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था और मार्च माह के दूसरे पखवाड़े में हिमाचल के सभी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे। अब आज 170 दिन के बाद इन्हें कई शर्तों के साथ फिर से खोल दिया गया है।
    राजधानी शिमला के सभी ऐतिहासिक मंदिरों तारा माता, जाखू और कालीबाड़ी के पट भी आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। भक्तों को महीनों बाद इष्टदेव के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। श्रद्धालु शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए देवी-देवताओं के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर कर्मचारियों द्वारा प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। धार्मिक स्थल पर लगी रेलिंग या अन्य स्थान को छूने की अनुमति नहीं है। घंटी बजाने, सामूहिक आरती-भजन, प्रसाद, चरणामृत व जल चढ़ाने पर प्रतिबंध है। श्रद्धालु केवल भगवान के दर्शन कर सकते हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में सेंधमारी, 6 लाख निकाले
    Next Article कुछ देर में राफेल फाइटर जेट का ‘राजतिलक’, अंबाला में हुई सर्वधर्म पूजा
    sonu kumar

      Related Posts

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version