Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चीन-पाकिस्तान से एक साथ निपटने में भारत सक्षम: सीडीएस
    Breaking News

    चीन-पाकिस्तान से एक साथ निपटने में भारत सक्षम: सीडीएस

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान चीन सीमा की स्थिति का फायदा उठाते हुए किसी भी तरह के दुस्साहस का प्रयास कर सकता है लेकिन हम इसका जवाब देने के लिए तैयार हैं। साथ ही भारत के खिलाफ चीन की आक्रामक गतिविधियों को देखा जा रहा है लेकिन हम इन सबसे उपयुक्त तरीके से निपटने में सक्षम हैं।
    सीडीएस जनरल बिपिन रावत गुरुवार को अमेरिका-भारत रणनीतिक और साझेदारी फोरम के तीसरे वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस वेबिनार में कोहेन समूह के अध्यक्ष और सीईओ विलियम एस. कोहेन भी शामिल हुए। वह यूएसआईएसपीएफ के बोर्ड के सदस्य भी हैं। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसकी स्थापना अमेरिका-भारत द्विपक्षीय और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग फ्रंटलाइन पर तैनात हैं, हमारे विमानों को उड़ा रहे हैं, समुद्र में हमारे जहाजों पर तैनात हैं, उनमें से कोई भी अब तक कोरोना से प्रभावित नहीं है।
    सीडीएस रावत ने कहा कि पाकिस्तान चीन सीमा की स्थिति का फायदा उठाते हुए किसी भी तरह के दुस्साहस का प्रयास कर सकता है लेकिन हम इसका जवाब देने के लिए तैयार हैं। अभी तक हमने पर्याप्त सावधानियां बरतीं हैं लेकिन यदि पाकिस्तान ने किसी भी तरह की गलत हरकत की तो उसे बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। पाकिस्तान उत्तरी सीमाओं पर विकसित होने वाले किसी भी खतरे का फायदा उठाकर हमारे लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। जम्मू-कश्मीर में परेशानी पैदा करने के लिए पाकिस्तान अपनी धरती से आतंकवादियों को प्रायोजित छद्म युद्ध के लिए सुविधाओं से लैस करता रहा है।
    चीन सीमा की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ चीन की आक्रामक गतिविधियों को देखा जा रहा है लेकिन हम इन सबसे उपयुक्त तरीके से निपटने में सक्षम हैं। अगर हमारी सैन्य नीति विश्वसनीय और क्षेत्रीय प्रभाव से समर्थित नहीं है तो चीन की प्रधानता को स्वीकार करना होगा। भारतीय सशस्त्र बलों को तत्काल संकट से निपटने और भविष्य के लिए समवर्ती रूप से तैयार रहना होगा। हम इंटेलिजेंस शेयरिंग और अमेरिका से उच्च तकनीक युद्धक्षेत्र प्रणालियों की निरंतर आपूर्ति कर रहे हैं। तिब्बत में अवसंरचना विकास, सामरिक रेलवे लाइनों का विकास और चीन द्वारा किये गये सैन्य सुधारों का अध्ययन किया जा रहा है।
    जनरल रावत ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी में एक और प्रगति हुई है, इसलिए संभावना है कि जल्द ही भू स्थानिक डेटा का आदान-प्रदान करने के लिये बीईसीए समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दिया जा सकता है। उन्होंने समुद्र और हवा के माध्यम से नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए क्वाड प्रणाली बनने की इच्छा जताते हुए कहा कि अब नाटो की तरह एक वास्तविक समूह बनने के करीब है, जिससे इससे चीन बहुत चिढ़ जाएगा। हम अपनी सीमाओं के पार शांति और शांति चाहते हैं। चीन के आक्रामक दुर्व्यवहारों के बावजूद भारत ने उसे नियंत्रित करने और रोकने के लिए एक पर्याप्त उपाय अपनाए हैं।
    भारत और अमेरिका के संबंधों के बारे में जनरल रावत ने कहा कि जहां तक भारत और अमेरिका के बीच संबंधों की बात है तो 2+2 वार्ता से यह सम्बन्ध मजबूत हुआ है। दोनों देश स्वतंत्र हिंद प्रशांत क्षेत्र की वकालत करते हैं। इस साल फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच 3 अरब डॉलर के रक्षा समझौते हुए थे। इसके तहत भारत अपाचे हेलिकॉप्टर और चिनूक जैसे अमेरिकी रक्षा उपकरण हासिल करेगा। अभी हम अमेरिका से निरंतर सूचना साझा करने की उम्मीद करते हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्वी लद्दाख में चार महीने से खराब हालात के लिए चीन जिम्मेदार: भारत
    Next Article कंगना रनौत का सनसनीखेज खुलासा, बोली-संजय राउत ने दी वापस मुंबई नहीं आने की धमकी
    sonu kumar

      Related Posts

      Betify Casino Exploré: Rapport 263

      December 25, 2025

      Betify Casino – Examen Complet 10

      December 25, 2025

      The Health Advantages Of Intercourse

      December 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि
      • वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version