Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ढाई घंटे की बैठक में लद्दाख रहा मुख्य मुद्दा
    Breaking News

    ढाई घंटे की बैठक में लद्दाख रहा मुख्य मुद्दा

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    विदेश मंत्री एस जयशंकर की मॉस्को में गुरुवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। ढाई घंटे तक चली इस बैठक में लद्दाख में जारी सैन्य गतिरोध मुख्य मुद्दा बना रहा। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि दोनों मंत्री लद्दाख में एलएसी के साथ तनाव बढ़ने के बाद पहली बार आमने-सामने बैठकर वार्ता कर रहे थे। चार माह से दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव गहराया है और चीन ने अपनी सेना तैनात कर रखी है।
     
    इस समय दोनों नेता शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर मॉस्को में हैं। इस बैठक से अलग दोनों विदेश मंत्रियों के बीच लगभग ढाई घंटे तक बातचीत चली। दोनों नेताओं के बीच रात के करीब आठ बजे कांग्रेस पार्क वोलकोंस्की होटल में बैठक शुरू हुई और करीब साढ़े दस बजे खत्म हुई। इस मुलाकात से ठीक पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर भी दोनों नेता चर्चा करेंगे। पूर्वी लद्दाख की चीन सीमा पर तनाव के बाद से आमने-सामने बैठे डॉ. एस जयशंकर और वांग यी ने सैन्य और राजनयिक स्तरों पर आगे की चर्चा करने के लिए सहमति व्यक्त की। जयशंकर और वांग की वार्ता में भारत ने दोहराया कि चीन को लद्दाख में शांति बहाली के लिए अप्रैल से पहले की स्थिति बहाल करनी चाहिए।  
     
    हालांकि अभी दोनों विदेश मंत्रियों की बैठक के बारे कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन सरकारी सूत्रों ने कहा कि भारत ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। सूत्रों ने कहा कि जयशंकर ने पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ से पहले अप्रैल की यथास्थिति बरकरार रखने की मांग को दोहराया जिसे ख़ारिज करते हुए चीनी विदेश मंत्री वांग ने कहा कि चीन ने एलएसी को स्थानांतरित करने की कोशिश नहीं की। सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्षों ने सैन्य और साथ ही राजनयिक स्तर पर आगे की चर्चा करने पर सहमति जताई।
     
    इससे पहले दिन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने काउंसिल फॉर फॉरेन मिनिस्टर की बैठक में भाग लिया। विदेश मंत्री जयशंकर ने गुरुवार को दिन में उज्बेकिस्तान के समकक्ष अब्दुल अज़ीज़ कामिलोव से मुलाक़ात की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय चिंताओं पर बारीकी से समन्वय करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने सहमती जताई कि विकास की बढ़ती साझेदारी को आगे ले जाएंगे। डॉ. जयशंकर ने मध्य एशिया में भारत के सहयोग के लिए उज्बेकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की। विदेश मंत्री ने कजाकिस्तान के विदेश मंत्री मुख्तार तुलेबड़ी से भी मुलाकात की।  
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 45 लाख के पार पहुंची
    Next Article कंगना रनोट ने अब बाला साहब ठाकरे को याद करते हुए शिवसेना-कांग्रेस पर उठाए सवाल, सोनिया गांधी भी घेरे में
    sonu kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version