Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कई इतिहास बना गया मात्र 10 दिनों तक चला संसद का मॉनसून सत्र
    Top Story

    कई इतिहास बना गया मात्र 10 दिनों तक चला संसद का मॉनसून सत्र

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोकसभा और राज्यसभा के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के साथ ही संसद का मॉनसून सत्र बुधवार को ख़त्म हो गया. सत्र की अवधि तो एक अक्टूबर तक की थी लेकिन संसद भवन परिसर में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इसे जल्दी खत्म करने का फैसला लिया गया.

     

    14 सितंबर से शुरु हुआ ये सत्र कई मायनों में अनोखा रहा. सत्र की सबसे खास बात ये रही कि ये लगातार 10 दिनों तक चला. संसद के इतिहास में जहां लोकसभा में पहली बार रविवार को भी काम हुआ वहीं राज्यसभा में शनिवार और रविवार, दोनों ही दिन पहली बार कामकाज हुआ.

     

    कोरोना के साए में हुए इस सत्र में विशेष इंतजाम करने पड़े. पहली बार ऐसा हुआ जब लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य एक दूसरे के सदन में भी बैठे. यही नहीं, सांसदों को पहली बार उपर की गैलरी में भी बिठाया गया. 17वीं लोकसभा का ये चौथा सत्र तो कई और कारणों से इतिहास बना गया. इस छोटे सत्र की उत्पादकता 167% रही जो संसद के इतिहास में एक रिकॉर्ड है. इसके पहले सबसे ज्यादा 163% कामकाज आठवीं लोकसभा के तीसरे सत्र में हो पाया था.

     

    21 सितंबर को तो लोकसभा में 234% काम हुआ जो एक दिन में आजतक का रिकॉर्ड है. लोकसभा में निर्धारित 38 घण्टों की जगह 60 घण्टे कामकाज हुआ. इस दौरान कुल 25 बिल पारित किए गए और 16 नए बिल पेश किए गए. सत्र के दौरान कोरोना के 8029 कोरोना के टेस्ट भी हुए.

     

    राज्यसभा में भी इस बार का सत्र बेहद सफल करार दिया गया. सभापति वेंकैया नायडू ने सदन में कामकाज की जानकारी देते हुए कहा कि राज्यसभा की उत्पादकता 100.47 फ़ीसदी रही. पिछले चार सत्रों को मिलाकर राज्यसभा में 96.5 फ़ीसदी कामकाज हुआ जो पिछले पांच सालों के औसत में सबसे ज्यादा है, इस दौरान राज्यसभा में भी 25 बिल पारित हुए और 6 नए बिलों को पेश किया गया. 38.30 घण्टे के निर्धारित समय की जगह 38.41 घण्टे कामकाज हुआ.

     

    कुछ ज़रूरी और चर्चित बिल भी इस सत्र में पारित हुए. इनमें किसानों और खेती से जुड़े 3 नए बिल, विदेशी चंदा को पारदर्शी बनाने वाला एफसीआरए कानून और श्रम सुधारों से जुड़े तीन बिल शामिल हैं. हालांकि किसानों से जुड़े बिल पारित होते समय राज्यसभा में घटित हुई घटना ने राज्यसभा की चमक फीकी ज़रूर कर दी.

     

    इस घटना के चलते 8 सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया. वेंकैया नायडू ने कहा कि हमें ऐसी घटनाओं पर विचार कर इसे भविष्य में दोहराने से रोकना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटिकटाक ने अदालत में निषेधाज्ञा के लिए दाख़िल की याचिका
    Next Article चिदंबरम ने सरकार पर एपीएमसी को लेकर दोहरी नीति अपनाने का लगाया आरोप
    shivam kumar

      Related Posts

      RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा

      July 6, 2026

      जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग

      July 6, 2026

      श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा
      • जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग
      • श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह
      • पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान
      • नेपाल ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू की नई पर्यटन परियोजना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version