Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट का मुख्य कारण मोदी सरकार का जीएसटी : राहुल गांधी
    Top Story

    जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट का मुख्य कारण मोदी सरकार का जीएसटी : राहुल गांधी

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। अर्थव्यवस्था को लेकर तीसरा वीडियो जारी करते हुए राहुल ने कहा कि जीडीपी में इस ऐतिहासिक गिरावट के पीछे का मुख्य कारण ‘गब्बर सिंह टैक्स’ (जीएसटी) है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का ये जीएसटी गरीबों पर आक्रमण है। ये टैक्स छोटे दुकानदार, स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस वालों पर, किसान और मजदूरों के हितों पर हमला है।

    ‘जीएसटी की बात’ शीर्षक से जारी तीसरे वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि “जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट का सबसे बड़ा कारण है गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी)। इससे बहुत कुछ बर्बाद हुआ है। जैसे- लाखों छोटे व्यापार, करोड़ों नौकरियां, युवाओं का भविष्य और राज्यों की आर्थिक स्थिति। जीएसटी का मतलब है आर्थिक सर्वनाश।”

    कांग्रेस सांसद ने कहा कि जीएसटी यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार का आइडिया था। जिसमें एक टैक्स, कम से कम टैक्स, साधारण और सरल टैक्स की बात निहित थी। लेकिन एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का जीएसटी बिल्कुल अलग है। चार अलग-अलग टैक्स 28% तक टैक्स और बड़ा कॉम्प्लिकेटेड, समझने को बहुत मुश्किल टैक्स। जो स्मॉल एंड मीडियम बिजनेसेस हैं वह इस टैक्स को भर ही नहीं सकते,  पर जो बड़ी कंपनियां हैं वो इसको 5-10 अकाउंटेंट्स लगाकर आसानी से भर सकती हैं।

    उन्होंने केंद्र से सवाल किया कि आखिर जीएसटी में चार अलग-अलग दरें क्यों हैं? क्या सरकार चाहती है कि जिसकी जितनी पहुंच हो वह उसे अपने हिसाब से बदल पाए। ऐसे में तो छोटे कारोबारी बुरी तरह प्रभावित होंगे। क्योंकि यह सबको पता है कि हिन्दुस्तान में सिर्फ कुछ 15-20 उद्योगपतियों की ही इतनी ऊंची पहुंच है।

    जीएसटी के कारण राज्यों पर पड़ने वाले प्रभाव को भी राहुल गांधी ने रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज आज हिंदुस्तान की सरकार राज्य को जीएसटी का पैसा ही नहीं दे पा रही। इसका सीधा असर यह पड़ रहा है कि राज्य सरकार अपने इम्प्लाई और टीचर्स को पैसा नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी बिल्कुल फेल.. ना सिर्फ फेल है बल्कि यह एक आक्रमण भी है गरीबों पर, स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस पर। जीएसटी टैक्स की व्यवस्था नहीं है, जीएसटी हिंदुस्तान के गरीबों पर आक्रमण है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकगंना रणौत को सुरक्षा दें उद्धव ठाकरे : शान्ता कुमार
    Next Article भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान ने खुद को मारी गोली
    sonu kumar

      Related Posts

      अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

      July 5, 2025

      ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

      July 5, 2025

      राजगंज में भीषण सड़क हादसा, दो व्यापारियों की मौत

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूरी तरह उफान पर है बिहार के मिथिलांचल का सियासी माहौल
      • मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय
      • पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथगोले और गोला-बारूद बरामद
      • लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
      • अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version