पाक सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में शुक्रवार को एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे हैं। फिलहाल गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
पाकिस्तानी सेना ने सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार शैल के गोले भी दागे हैं। भारतीय जवान भी मुंहमोड़ जवाब दे रहे हैं। खबर लिखने तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी थी।