मेकर्स शो को एक घंटे के कम करके आधा घंटे करने की सोच रहे हैं। हालाकिं आपको बता दें कि इस मामले में अभी तक शो के तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बिग बॉस 14 में बड़ा बदलाव
वहीं खबरें हैं कि इस साल उन्ही लोगों को लिया जाएगा जिनकी इम्यून पॉवर स्ट्रॉग होगी। वहीं कंटेस्टेंट्स की एलिमिनेशन प्रक्रिया भी काफी अलग होने वाली है जोकि शो के इतिहास में पहली बार देखने को मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के टेंपरेचर लेवल और हाईजीन के आधार पर एलिमिनेट किया जा सकता है। इसके अलावा कंटेस्टेंट्स को हर बार की तरह वीकली पेमेंट नहीं की जाएगी।
शो में नजर आएंगे 5 सेलेब्स
इस साल कंटेस्टेंट्स को पहले से तय किए गए अमाउंट पर साइन किया जाएगा। बता दें कि पहले बिग बॉस के सदस्यों को उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए हर हफते उन्हें पेमेंट मिलती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। वहीं खबरें तो यह भी आ रही है कि इस साल बिग बॉस के घर में सिर्फ 5 सेलेब्स की ही एंट्री होगी बाकि आम जनता ही नजर आएगी।
शो हुआ postpone
आपको यह भी जानकारी दे दें कि शो को अब एक महीने आगे पोस्टपोन कर दिया है। दरअसल, मुंबई में भारी बारीश होने की वजह से सेट को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं अब सेट पर सावधानी बरती जा रही है ताकि रिपेयर वर्क को अब नुकसान ना पहुंचे। इन समस्याओं की वजह से अब अक्टूबर के महीने में शो को टेलिकास्ट किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने 4 अक्टूबर का डेट तय किया है।
काफी हटके होगा शो
इस बार रोजाना कंटेस्टेंट्स का टेंपरेचर चेक किया जाएगा। शो के दौरान अगर घर के किसी सदस्य की तबियत खराब हो जाती है तो फिर उसे फौरान घर से बाहर निकाल दिया जाएगा। इसके साथ ही उस कंटेस्टेंट को पेमेंट भी नहीं मिलेगी। हालांकि अभी तक इन सभी खबरों की पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन ऐसा हुआ तो इस साल बिग बॉस का शो वाकई में काफी हटके होगा।