Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»शोविक का ड्रग पेडलर दोस्त सूर्यदीप एनसीबी की हिरासत में
    ताजा खबरें

    शोविक का ड्रग पेडलर दोस्त सूर्यदीप एनसीबी की हिरासत में

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी ) ने वरली के पॉश इलाके में सोमवार सुबह छापा मारकर शोविक चक्रवर्ती के दोस्त सूर्यदीप मलहोत्रा को हिरासत में ले लिया है। एनसीबी टीम सूर्यदीप को मुंबई स्थित अपने कार्यालय में लाकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में एनसीबी अब तक रिया चक्रवर्ती सहित 17 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। एनसीबी इन ड्रग पेडलरों को सीढ़ी बनाकर फिल्म जगत में फैले ड्रग के मकडज़ाल पर से पर्दा उठाने की तैयारी कर रही है।
    सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण में ड्रग कनेक्शन का संकेत मिलने के बाद एनसीबी ने रविवार को मुंबई के कई इलाकों में तथा गोवा में छापा मारकर ड्रग पेडलर करमजीत सिंह, ड्वेन फर्नांडिस, संकेत पटेल, अंकुश अनरेजा, संदीप गुप्ता और आफताब फतेह अंसारी को गिरफ्तार किया है। एनसीबी इन सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
    जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह मौत मामले में ड्रग कनेक्शन की जांच करते हुए एनसीबी ने पहले जैद विलात्रा, अब्दुल बासित परिहार सहित 6 ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया था। इन सभी से पूछताछ करने के बाद एनसीबी ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया था। इन सबकी निशानदेही पर एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। इस समय रिया चक्रवर्ती न्यायिक हिरासत में भायखला जेल में हैं। रिया और शोविक ने पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी एनसीबी को दी है। इसी जानकारी के आधार पर रविवार को एनसीबी ने मुंबई और गोवा में छापा मारकर 6 ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया था।
    एनसीबी की टीम ने सोमवार सुबह 6 बजे वरली इलाके के गोदावरी नामक बिल्डिंग में सूर्यदीप के घर पर छापा मारा। सूर्यदीप के घर पर एनसीबी ने लगातार तीन घंटे तक तलाशी ली। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया है। सूर्यदीप शोविक का बचपन का दोस्त है और वह ड्रग जगत की महत्वपूर्ण कड़ी है। सूर्यदीप से हो रही पूछताछ में ड्रग मंडली के और नाम सामने आ रहे हैं।
    एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे के नेतृत्व में आज भी मुंबई व गोवा के कई इलाकों में छानबीन जारी है।
    एनसीबी की इस कार्रवाई की वजह से रिया को जमानत मिलने में दिक्कत आने की चर्चा हो रही है। आज रिया के वकील सतीश मानेशिंदे उसकी जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। एनसीबी इन कार्रवाइयों का जिक्र कर रिया की जमानत का विरोध करेगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति-पीएम-सोनिया गांधी समेत देश की कई बड़ी हस्तियों की जासूसी कर रहा चीन
    Next Article नई शिक्षा नीति से हिन्दी व अन्य भारतीय भाषाओं का समानांतर विकास होगा : अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वीकेंड पर जीता दर्शकों का दिल

      July 6, 2026

      रिलीज के महज दो दिन बाद जी5 से हटाई गई ‘सतलुज’

      July 6, 2026

      61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान

      July 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version