Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»एसपीओ को दो साल सेवा विस्तार
    Jharkhand Top News

    एसपीओ को दो साल सेवा विस्तार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सहायक पुलिकर्मियों ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी है। सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बुधवार को सहायक पुलिसकर्मियों से बात की। इसके बाद सहायक पुलिसकर्मियों ने आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि फिलहाल सभी सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा दो सालों के लिए बढ़ा दी गयी है। सचिव की उच्च स्तरीय समिति इनकी मांगों पर जल्दी ही सुझाव देगी।
    सरकार पर है भरोसा
    सहायक पुलिसकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अविनाश कुमार द्विवेदी ने कहा कि वह सरकार के साथ हैं। सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उनके मसले पर सकारात्मक रुख दिखाया है। अभी दो सालों का सेवा विस्तार दिया गया है।
    12 से हड़ताल पर थे 2500 सहायक पुलिसकर्मी
    अविनाश कुमार द्विवेदी ने कहा कि पुलिसकर्मी अब सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। एक उच्च स्तरीय समिति उनकी अन्य मांगों पर निर्णय लेगी। 15-20 दिनों बाद हम सब सरकार द्वारा उठाये गये कदमों को देखेंगे। इसके बाद भी बात नहीं बनी, तो आगे का निर्णय लिया जायेगा। इधर, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा के साथ सभी को मिठाई खिलाई।
    बता दें कि मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सहायक पुलिसकर्मियों का एक दल बुधवार की सुबह से ही जुटा हुआ था। इस दौरान मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सरकार तीन प्रमुख मांगों पर तैयार है। सेवा विस्तार, मानदेय में वृद्धि और पुलिस नियुक्ति में वेटेज पुलिसकर्मियों को दिया जायेगा। इसके अलावा विकास आयुक्त की अध्यक्षता में भी कमेटी गठित कर सकारात्मक पहल की जायेगी। पुलिसकर्मियों ने इस आश्वासन पर आशंका दिखायी। इसके बाद मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से एक बार फिर भेंट कर प्रतिनिधिमंडल को जानकारी देने की बात कही। सीएम से मिल कर लौटने के बाद अपने आवास पर फिर से पुलिसकर्मियों से वार्ता की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने हड़ताल स्थगित कर दी।

    SPO extends service for two years
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकास दुबे पर वेब सीरीज बनाएंगी अनुराग कश्यप की बहन नेहा, बागपत में होगी शूटिंग
    Next Article हाइकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जायेगी सरकार : हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version