Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गाजीपुरः बीजेपी सांसद की सीएम योगी से मांग, इस विधानसभा और तहसील का बदला जाए नाम
    Top Story

    गाजीपुरः बीजेपी सांसद की सीएम योगी से मांग, इस विधानसभा और तहसील का बदला जाए नाम

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गाज़ीपुर जनपद के सैदपुर में एक जनसभा की, जहां उनकी मौजूदगी में बलिया से बीजेपी के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपने संबोधन में किसानों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो किसानों के लिए कर दिया वो किसी ने नहीं किया.

    साथ ही उन्होंने गाजीपुर में पड़ने वाली उनकी दो विधानसभाओं- मोहम्दाबाद और जहूराबाद के तहसील मुख्यालय कासिमाबाद का नाम बदलने की मांग कर दी. सांसद ने मोहम्दाबाद को शहीद शिवपूजन राय के नाम से शिवपूजन नगर और कासिमाबाद को राजा सुहेलदेव के नाम से सुहेलदेव नगर किए जाने की मांग की.

    गाज़ीपुर में कुल सात विधानसभाएं हैं, जिनमें पांच गाज़ीपुर लोकसभा में आती हैं, जबकि 2 सीमावर्ती जिला बलिया की लोकसभा में आती है, वो हैं मोहम्दाबाद और जहूराबाद. मोहम्दाबाद विधानसभा भूमिहार बाहुल्य क्षेत्र है और इतिहास को टटोलेंगे तो सन् 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के अमर शहीद शिवपूजन राय समेत आठ लोगों ने मोहम्दाबाद तहसील पर अपनी जान की आहुति दे दी थी. बसपा सांसद अफजाल अंसारी यहीं के मूल निवासी हैं, जबकि पूर्व गाज़ीपुर सांसद और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी इसी क्षेत्र के मोहनपुरवा ग्रामसभा के निवासी हैं.

    वहीं, दूसरी विधानसभा जहूराबाद का तहसील मुख्यालय है कासिमाबाद, जो राजभर बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है. यहां से सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मौजूदा विधायक भी हैं, जो 2017 के चुनाव में बीजेपी की मदद से चुनाव लड़े और जीते. यहां अति पिछड़ी और अनुसूचित जनजाति में राजभर समाज का बाहुल्य माना जाता है.

    बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की इस मांग को आगामी चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है. जो वाकई वोटरों के साथ बीजेपी को भी जरूर भाएगी. जिस वक्त ये बात उन्होंने कही उस समय गाज़ीपुर के तीनों बीजेपी विधायक और स्थानीय निकाय के एमएलसी भी मंच पर मौजूद थे. सीएम योगी आदित्यनाथ भी उसी मंच पर थे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब: सीएम बनने के बाद एक्शन में चन्नी, सरकारी कर्मचारियों को दिया ये आदेश
    Next Article कोरोना: पांच दिन बाद संक्रमण के मामले 30 हजार से कम, 252 लोगों की मौत, 34 हजार से अधिक लोग हुए स्वस्थ
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version