Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»डेंगू-वायरल का प्रकोप: ब्रज में डेंगू-वायरल से सात बच्चों समेत 13 ने दम तोड़ा, फिरोजाबाद में मृतकों की संख्या 160
    Breaking News

    डेंगू-वायरल का प्रकोप: ब्रज में डेंगू-वायरल से सात बच्चों समेत 13 ने दम तोड़ा, फिरोजाबाद में मृतकों की संख्या 160

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ब्रज में डेंगू और वायरल का प्रकोप थम नहीं रहा है। लगातार हो रही मौतों से दहशत का माहौल है। डेंगू और वायरल से मंगलवार को फिरोजाबाद में छह बच्चों समेत नौ मरीजों की मौत हो गई। वहीं कासगंज में तीन और एटा में एक बालक ने दम तोड़ दिया। सुहागनगरी में डेंगू और वायरल से मृतकों को आंकड़ा 160 पर पहुंच गया है।

    शिकोहाबाद के गांव मोहिनीपुर निवासी वैष्णवी (06 वर्ष) पुत्री योगेंद्र कुमार को गंभीर हालत में परिजन सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामगढ़ निवासी सुमन (25 वर्ष) पत्नी बॉबी, जमुना नगर निवासी सुग्रीव (10 वर्ष) पुत्री लोकेंद्र, हिमांयूपुर निवासी अभि (03 वर्ष) पुत्र गोविंद की मौत हो गई।

    झलकारी नगर निवासी हेमा (35 वर्ष) पत्नी जयप्रकाश, रामनगर निवासी शिवान्या ( 06 वर्ष) पुत्री राम बहादुर, चिलासिनी निवासी नंदिनी पुत्री योगेश ने भी मंगलवार को दम तोड़ दिया। मोहम्मदपुर बैरई निवासी अर्पित (2 माह) पुत्र कुलदीप, फूल वाली गली बगिया ठारपूठा निवासी राजकुमार (40) पुत्र भूपसिंह की भी बुखार ने जान ले ली।

    कासगंज में तीन मरीजों की मौत
    कासगंज जिले में गंजडुंडवारा के गनेशपुर निवासी सलीम (55) पुत्र रहीमुल्ला, पटियाली के प्यारमपुर में प्रांशु (12) पुत्र ओमकार और मोहल्ला काजी निवासी शकीला (50) पत्नी जलालुद्दीन की मौत हो गई। यहां मृतकों की संख्या 29 पर पहुंच गई है। वहीं एटा के गांव तेली भमौरा में किशोर अश्वनी कुमार निवासी फर्रुखाबाद की भी मौत हो गई। वह कई दिनों से अपनी बहन के यहां रह रहा था।

    ब्रज में 60 मरीजों में डेंगू की पुष्टि
    फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल का प्रसार तेजी से हो रहा है। सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती 81 मरीजों की एलाइजा जांच 31 बच्चों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं मंगलवार केा एटा में 16 और कासगंज में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। मथुरा में भी डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। यहां मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लगाए गए कैंपों में 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिंदी दिवस पर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया फैंस का खास पोस्ट
    Next Article यूपी के कोरोना मॉडल की दुनिया में चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने तारीफ में कही यह बात
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version