Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बंगाल: राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा नहीं खड़ा करेगी उम्मीदवार, टीएमसी प्रत्याशी सुष्मिता देव का मनोनीत होना तय
    Top Story

    बंगाल: राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा नहीं खड़ा करेगी उम्मीदवार, टीएमसी प्रत्याशी सुष्मिता देव का मनोनीत होना तय

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार खड़ा नहीं करने का एलान किया है। ऐसे में हाल ही में कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल हुईं कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देव का राज्यसभा के लिए मनोनित होना तय हो गया है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि पार्टी राज्यसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

    सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए किसी उम्मीदवार को नामित नहीं करेगी। परिणाम पूर्व निर्धारित है। हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि अनिर्वाचित मुख्यमंत्री एक बार फिर से अनिर्वाचित हो जाएं। जय माँ काली।”

    ऐसे में तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव के निर्विरोध जीतने की संभावना मजबूत हो गई है। सुष्मिता देव ने सोमवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बता दें कि मानस भुनिया के पश्चिम मेदिनीपुर के सबांग से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए टीएमसी ने पिछले हफ्ते सुष्मिता देव को नामित किया था।

    सुष्मिता देव को टीएमसी ने उम्मीदवार बनाया
    बता दें कि सुष्मिता देव 2014 के लोकसभा चुनाव में असम की सिल्चर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर सांसद बनीं थीं, कांग्रेस ने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का प्रमुख बनाया था, लेकिन बीते दिनों वह कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गई थीं। कोलकाता में अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में सुष्मिता देव ने टीएमसी की सदस्यता ली।

    विधानसभा में टीएमसी को बहुमत, जीत तय
    पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा में 213 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हालांकि, नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं। ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 30 सितंबर को यहां पर उपचुनाव है। विधानसभा में टीएमसी को पूर्ण बहुमत होने से सुष्मिता देव का निर्विरोध चुनाव करीब-करीब तय माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलगातार 15वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, जानिए अपने शहर के भाव
    Next Article देश में अबतक 80.85 करोड़ कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई
    sonu kumar

      Related Posts

      हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप

      January 14, 2026

      इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला

      January 14, 2026

      छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
      • इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      • मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन
      • रांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version