Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»भगलपुर : बाढ़ पीड़ितों के लिए जिंदगी को पटरी पर लाना सबसे बड़ी चुनौती
    ताजा खबरें

    भगलपुर : बाढ़ पीड़ितों के लिए जिंदगी को पटरी पर लाना सबसे बड़ी चुनौती

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     जिले में बाढ़ का पानी उतरने के बाद सड़क किनारे शरण लिए हुए लोग अपने गांव की ओर लौटने लगे हैं। अब उनके समक्ष जिंदगी को पटरी पर लाना सबसे बड़ी चुनौती है।

    गांव वापस होने पर वहां तबाही का मंजर देख पीड़ितों की दिल दहला उठा। कितने जतन से थोड़े से पैसे कमाए, उससे झोपड़ी बनाई। लेकिन बाढ़ अपने साथ सबकुछ बहा ले गई। अनाज, बर्तन, बिस्तर, कपड़ा, खाट-चौकी, किसी की बकरी तो किसी की साइकिल। फसल की तो ऐसी बर्बादी हुई है कि उसे देखकर लगता है कि उस पर आग बरस गई हो और वह जल गई हो। तबाही का ऐसा मंजर देख पीड़ितों की रूह कांप रही है।

    गांव पहुंचने तो दोबारा से आशियाना बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वे लोग गांव की सड़क पर रह रहे हैं। महिलाएं मिट्टी के चूल्हे बनाने में जुटी हैं तो घर के पुरुष अनाज सुखाने से लेकर मवेशियों का चारा इकट्ठा करने में जहां-तहां भटक रहे हैं। हालत यह है कि राहत शिविर से लौटने के बाद अब उनलोगों के सामने दो वक्त की रोटी पर भी आफत है। ऐसी स्थिति में वे लोग आपस में ही मांगकर आधी पेट खाकर रह रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा नाथनगर के राघोपुर पंचायत के माधोपुर गांव में दिखा।

    चंपानाला पुल से गोसाईंदासपुर के रास्ते से होकर आगे बढ़ने पर सड़क की बर्बादी दिखने लगती है। कमोबेश यही स्थिति सबौर प्रखंड के बाबुपुर, मिल्खा, इंग्लिश फरका सहित अन्य कई गांव के बाढ़ पीड़ितों की है। दियरा क्षेत्र की खराब स्थिति के कारण अभी भी भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में बाढ़ पीड़ित काफी संख्या में रह रहे हैं। यहां चल रहा सामुदायिक रसोई बहुत पहले बंद हो चुका है। लेकिन यहां रहना इनकी मजबूरी है। छोटे छोटे प्लास्टिक के टेंट में ये लोग अपने मवेशियों के साथ रह रहे हैं। हालांकि बाढ़ का पानी दियारा क्षेत्र के गांव घरों से लगभग निकल चुका है।

    दियारा के निचले हिस्सों में अभी भी पानी है। बाढ़ के पानी के दबाव से दियारा के कई लोगों का फुस की झोपड़ी टूट गई है, जबकि दियारा के ग्रामीणों ने बताया कि दियारा इलाके में मिट्टी एवं फुस की बनी झोपड़ी बाढ़ के पानी से भीगे रहने के कारण कभी भी धराशायी हो सकती है। इससे पीडि़त परिवार की परेशानी काफी बढ़ गई है। वहीं दूसरी और बाढ़ कम होते ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़ांध बदबू से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। जबकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मच्छर एवं विषैले कीड़े मकोड़ों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। हलांकि जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी निकल रहा है, वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। मेडिकल टीम द्वारा पूरे क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। बाढ़ सहायता राशि भी बाढ़ पीडि़तों के खाते में भेजी जा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article24 घंटे में देश में लगाए गए 63.97 लाख टीके, आज डेढ़ करोड़ टीके लगाने का अनुमान
    Next Article SCO समिट: सामने बैठ थे इमरान खान, पीएम मोदी बोले- कट्टरता से लड़ना बड़ी चुनौती
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version