Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करने के साथ ही विपक्ष पर बरसे योगी
    Top Story

    योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करने के साथ ही विपक्ष पर बरसे योगी

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हापुड़ में कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार गांव गरीब और युवा के लिए तेजी से काम कर रही है। विपक्ष को विकास विरोधी और तुष्टीकरण करने वाला बताया। पहले की सरकार को कावंड़ यात्रा निकालने में परेशानी होती थी। भाजपा सरकार में सभी को अपने धर्म के हिसाब से आयोजन करने को पूरा अधिकार है लेकिन किसी को कानून तोड़ने की इजाजत नहीं होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने किसी के भी साथ भेदभाव नहीं किया है। बिना भेदभाव के सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सब तक पहुंचाया गया है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीवन बचाने के साथ-साथ रोजगार बचाने का भी कार्य किया गया है। जीवन के साथ खिलवाड़ करने की किसी को भी छूट नहीं होगी।

    भाजपा सरकार में नहीं हुआ दंगा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा था कि क्या हमारी बहन बेटियां सुरक्षित हैं। आज प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। अगर किया तो अपनी प्रापर्टी जब्त करानी होगी। कावंड़ यात्रा निकालने की बात आई तो हमने कहा कि शिवभक्त हैं। शिवभक्त अनुशासन नहीं तोड़ सकता है। अधिकारी कहते थे कि डीजे नहीं बजने देंगे। यह नहीं होने देंगे। हमने कहा कि अब सब होगा। कहीं कोई उपद्रव नहीं हुआ। यह भारत की आस्था का मामला है। दुर्गा पूजा, रामलीला हो या कावंड़ यात्रा, सब सम्पन्न हो रहा है। हमने कहा है कि सभी धर्मों के लोग पूरी स्वतंत्रता के साथ मना सकते हैं। कानून के दायरे में रहना होगा। हमारी व्यक्तिगत पहचान राष्ट्र की पहचान से ऊपर नहीं हो सकती। मत मजहब, धर्म, पंथ की राजनीति बन्द होनी चाहिए। कोई महापुरुष किसी एक जाति का नहीं हो सकता है। वह राष्ट्र के लिए पूजनीय है। आजादी के 75 वर्ष होने पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

    यूपी का निर्यात पहुंचा सवा लाख करोड़

    मुख्यमंत्री योगी ने हापुड़ के कपड़ा समेत अन्य उद्योग की चर्चा की। यहां का हतकरघा और हैंडलूम है। उसकी पहचान है। उन्होंने कहा कि यहां के परंपरागत उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से ओडीओपी योजना लागू करने के बाद उत्तर प्रदेश का एक्सपोर्ट एक लाख 21 हजार करोड़ पहुंच गया है। हम इस दिशा में लगातार बढ़ रहे हैं। जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं तो अच्छी सरकार बनती है। सरकार अच्छी आती है तो वह जनता और प्रदेश के लिए काम करती है।

    अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने मोदी जी को चुना। उन्होंने देश का मान बढ़ाया। आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण की तरफ मोदी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। जिन लोगों को भारत का विकास अच्छा नहीं लगता वह कुछ भी बोल रहे हैं। उन्हें पहचानना होगा। अफगानिस्तान में महिलाओं बच्चों के साथ अत्याचार हो रहा है। कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं।

    योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास कर रही हैं। उत्तर प्रदेश आज कई केंद्रीय योजनाओं में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सरकार गांव के विकास के लिए गरीब के उत्थान के लिए युवाओं के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही है।

    yogi adityanath
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमौलाना कलीम सिद्दीकी गिरफ्तार, चला रहा था देश में सबसे बड़ा धर्मांतरण सिंडिकेट
    Next Article पत्रकार विकास रंजन हत्याकांड में एलजेपी प्रखंड अध्यक्ष सहित 14 को आजीवन कारावास की सजा
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version