रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस, राजद एवं अन्य राजनीतिक दलों की ओर से सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था लेकिन यह सुपर फ्लॉप साबित हुआ।

प्रकाश ने सोमवार को कहा कि देश की जनता ने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जता दिया कि जनता पूरी तरह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। पूरे देश में भारत बंद बुलाया गया लेकिन हरियाणा, पंजाब और दिल्ली को छोड़कर देश के अन्य राज्यो में इसका प्रभाव नही रह। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के अलावा किसान, नौजवान, दुकानदार एवं समाज के अन्य वर्गों ने किसी भी तरह बंद में भागीदारी नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि किसानों के कंधे पर कांग्रेस, झामुमो, राजद एवं अन्य दलों द्वारा राजनीतिक इस्तेमाल करना चाहती है लेकिन देश के 12.5 करोड़ सीमांत किसान मोदी के साथ खड़ी है। देश के किसानों को समझ आ गया है कि मोदी सरकार का कानून किसानों के हित में है। यह कानून पूरी तरह बिचौलियों की व्यवस्था को खत्म कर देगा। जनता, किसान, नौजवान, दुकानदार एवं अन्य वर्गों ने भारत बंद को पूरी तरह बेअसर कर दिया। उन्होंने राज्य की जनता, किसान, नौजवान, दुकानदार एवं समाज के सभी वर्गों के प्रति इस बंद को असफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version