Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हां मैं जिद्दी हूं: सांसद निशिकांत दुबे
    Breaking News

    हां मैं जिद्दी हूं: सांसद निशिकांत दुबे

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 28, 2021Updated:September 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया पर शेयर की अपने जिद्दी होने की वजह
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने खुद को जिद्दी बताया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है। उसमें उन्होंने लिखा है कि मुझे विपक्ष के लोगों ने अहंकारी, जिद्दी, घमंडी, कॉरपोरेट घरानों का एजेंट और न जाने कितने विशेषणों से महिमामंडित किया। मेरा कसूर यही है कि मैं अपने क्षेत्र में पीने का पानी, बेहतर सड़क, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, क्षेत्र को देश के विभिन्न कोनों से जोड़ने के लिए कई रेलगाड़ियों का परिचालन तथा क्षेत्र के सम्यक विकास के लिए काम कर रहा हूं। जब कोई व्यक्ति इलाज के अभाव में इस दुनिया से चला जाता है तो इसकी जिम्मेवारी किसकी है। मुंशी प्रेमचंद ने अपनी एक कहानी में कहा था कि क्या विगाड़ के डर से ईमान की बात नहीं करोगे। अगर मैं क्षेत्र के विकास के लिए अपनों का सैद्धांतिक विरोध करता हूूं तो क्या गुनाह करता हूं। संयुक्त बिहार के समय से ही यहां के लोगों की मांग थी पीने का पानी। इसके लिए मैंने जनांदोलन किया। अदालत की शरण ली तो पुनासी डैम अपने स्वरूप को प्राप्त कर सका। आनेवाले वर्षों में जनता को पीने का पानी और खेतों की प्यास बुझाने के लिए जल मिलता रहेगा। दोआब क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से संचालित आयुर्विज्ञान संस्थान के शुभारंभ की क्या किसी ने कल्पना की थी। यह मेरी जिद है और यह समस्त जनता जनार्दन के मुझ पर विश्वास और आशीर्वाद का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला इस क्षेत्र की पहचान है। मेले को मंदिर के आसपास केंद्रित रखने और देवतुल्य कांवरियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मानसरोवर तालाब के किनारे क्यू कांप्लेक्स के निर्माण को मेरे स्वार्थ से जोड़ कर देखा जाता है। पर लोग दिल पर हाथ रख कर बोलें कि इससे क्या नुकसान हुआ है। 2009 के पहले जिन-जिन जनप्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, क्या वो सब यहीं पैदा हुए थे, लेकिन उनकी कर्म भूमि यह क्षेत्र रहा था। तो मुझे मेरे कर्मक्षेत्र में कार्य करने से भला कोई रोक पायेगा क्या। मैं भोलेनाथ का पुत्र हूं और उनकी ही प्रेरणा से मुझे इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य लगातार यहां की जनता के आशीर्वाद से मिलता रहा है। आगे भी मिलता रहेगा, यह मेरा विश्वास है। मैं बाबा नगरी में पला-बढ़ा। एक साधारण परिवार का सदस्य हूं। विकास की नयी ऊंचाई को लक्ष्य बनाकर मैं काम करता रहूंगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची और गोड्डा के बीच 29 से चलेगी नई त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
    Next Article मुख्यमंत्री की पहल पर 14 वर्ष से लापता जयंती पहुंची अपने घर
    azad sipahi

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version