Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»हिंदू दुनिया का सबसे सहिष्णु समुदाय, भारत कभी नहीं बनेगा अफगानिस्तान: जावेद अख्तर
    बॉलीवुड

    हिंदू दुनिया का सबसे सहिष्णु समुदाय, भारत कभी नहीं बनेगा अफगानिस्तान: जावेद अख्तर

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रसिद्ध फिल्म लेख और गीतकार जावेद अख्तर ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के लिए एक लेख लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि हिंदू दुनिया में सबसे सभ्य और सहिष्णु बहुसंख्यक हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जावेद अख्तर ने एक बयान में तालिबान की तुलना दक्षिणपंथी समूहों आरएसएस और वीएचपी से की थी, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था जिसके बाद जावेद अख्तर का सामना में यह लेख आया है।

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बयान के संदर्भ में जावेद अख्तर ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे के सबसे बुरे आलोचक भी उन पर किसी भी भेदभाव या अन्याय का आरोप नहीं लगा सकते। बता दें कि फडणवीस ने हाल ही में कहा था कि केंद्रीय मंत्री नारायण रामे की तिरंगा यात्रा के बाद दिवंगत शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के अस्थायी स्मारक की शुद्धिकरण शिवसेना की तालिबानी मानसिकता को दर्शाता है।

    ये भी पढ़ें – “आरएसएस की तालिबान से तुलना करना गलत”: शिवसेना ने जावेद अख्तर को दिया जवाब

    सामना के अपने लेख में अख्तर ने कहा है कि उनके साक्षात्कार के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। यह लेख सभी को जवाब देने का एक तरीका था।

    उन्होंने कहा, “हाल ही में मैंने एक साक्षात्कार में कहा था कि हिंदू पूरी दुनिया में सबसे सभ्य और सहिष्णु बहुसंख्यक हैं। मैंने भी कई बार कहा है कि भारत कभी अफगानिस्तान नहीं बन सकता, क्योंकि भारतीय स्वाभाविक रूप से कट्टरपंथी नहीं हैं। उदार होना और संतुलित रुख अपनाना डीएनए में है।”

    हालाकि वह इस लेख में तालिबान और दक्षिणपंथी मानसिकता के बीच समानता पर अपने बयान पर कामय रहे। जावेद ने कहा कि तालिबान ने एक इस्लामिक राज्य की स्थापना की, जबकि हिंदू दक्षिणपंथी एक हिंदू राष्ट्र बनाने का इरादा रखते हैं। इसके अलावा, तालिबान की तरह, दक्षिणपंथी महिलाओं की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा रहे हैं।

     

    अख्तर ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को बताया कि पूरी दुनिया में दक्षिणपंथियों में एक अनोखी समानता है। गीतकार ने आरएसएस का नाम लिए बिना कहा, “तालिबान एक इस्लामी देश चाहता है। ये लोग एक हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।” उनकी टिप्पणी का उल्लेख करते हुए, ‘सामना’ के संपादकीय में कहा था कि, “भले ही जावेद अख्तर एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हैं और कट्टरवाद के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन वह आरएसएस की तुलना तालिबान से करने में पूरी तरह से गलत हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड : बस और कार की सीधी टक्कर में लगी भीषण आग, पांच जिंदा जले
    Next Article रामगढ़ सड़क दुर्घटना : रजरप्पा दर्शन करने जा रहा था पूरा परिवार
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version