रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 नये संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि राज्य में कुल सक्रिय 78 मामलों में 46 रांची में हैं। जबकि जिले में एक मरीज डिस्चार्ज हुआ है। अबतक कुल 85799 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 84164 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। विभाग की तरफ से बताया गया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से चार लोग स्वस्थ हुए हैं। गुरुवार सुबह तक कोरोना के छह नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से दो, बोकारो से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दो और गिरिडीह से एक मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 348215 हो गयी है। राज्य में कुल 14756451 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 78 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 343002 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5135 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version