सिमडेगा। खूंटी संसदीय क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तथा भाजपा के महामंत्री दिलीप सैकिया गुरूवार को सिमडेगा पहुंचे। सिमडेगा आगमन पर शहरी क्षेत्र के महावीर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों ने परंपरागत आदिवासी नृत्य के साथ अर्जुन मुंडा और दिलीप सैकिया का स्वागत किया ।

महावीर चौक पर ही अर्जुन मुंडा ने जरूरतमंद लाभुकों के बीच सूखा राशन का वितरण किया। इसके बाद मुंडा और सैकिया मुख्य पदों से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सैकिया ने भाजपा के नीति सिद्धांत और आगामी कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। अर्जुन मुंडा ने भी संगठन पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों से जुड़ कर उनकी समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। भाजपा कार्यालय में ही खाना खाने के बाद मुंडा समाहरणालय में आयोजित दिशा की बैठक में शामिल होकर जिले में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा की।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version