खूंटी। चाईबासा जाने के क्रम बुधवार को विधानसभा में नेता विपक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के खूंटी पहुंचने पर भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश महतो और अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संजय मुण्डा के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर मरांडी का स्वागत किया गया। भगत सिंह चौक से पारंपरिक ढंग से गाजे बाजे के साथ कार्यकर्ता उन्हें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौक ले गये। बाद में बाबूलाल मरांडी भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं को धारदार आंदोलन करना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं। रघुवर सरकार द्वारा शुरू की गयी विकास योजनाओं को भी हेमंत सरकार ने बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का मूल्य भी सरकार नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रष्ट सरकार को हर हाल में उखाड़ फेंकना होगा।

मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव, खिजरी के पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, प्रमुख रूक्मिला सारू, उप प्रमुख जितेंद्र कश्यप, राजेन्द्र मुण्डा, भोगेन सोरेन, रीता मुण्डा, संजय मुण्डा, जगन्नाथ मुण्डा, कैलाश राम, शशांक शेखर राय, राजेश महतो, अनूप साहू, महावीर राम, मनीष कुमार,चेपा मुंडा, गुलाब महतो, सुकेंदर महतो, चन्दन महतो, रिंकू जायसवाल, कमल महतो आदि उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version