Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वसूली मामले में सीबीआई अधिकारी व अनिल देशमुख का वकील गिरफ्तार
    Breaking News

    वसूली मामले में सीबीआई अधिकारी व अनिल देशमुख का वकील गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) ने 100 करोड़ वसूली मामले में अपने अधिकारी सहित पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के वकील को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने इन दोनों को रिपोर्ट लीक करने के मामले में बुधवार देर रात गिरफ्तार किया है। सीबीआई दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। सीबीआई ने बुधवार रात वसूली मामले की रिपोर्ट लीक करने के मामले में अनिल देशमुख के दामाद गौरव चतुर्वेदी व अनिल देशमुख की लीगल टीम के वकील आनंद डांगा को हिरासत में लिया था। इसके बाद 20 मिनट तक पूछताछ करने के बाद सीबीआई ने गौरव चतुर्वेदी को छोड़ दिया था और आनंद डांगा से पूछताछ जारी रखी।

    देर रात सीबीआई ने आनंद डांगा और गौरव चतुर्वेदी से की गई पूछताछ के आधार अपने विभाग के ही पुलिस उपनिरीक्षक दर्जे के अधिकारी अभिषेक तिवारी व वकील आनंद डांगा को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर वसूली मामले की जांच को प्रभावित करने का आरोप है। वकील डांगा पर जांच प्रभावित करने के लिए रिश्वत देने व सीबीआई अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप है।

    सीबीआई प्रवक्ता आर.सी. जोशी के अनुसार रिपोर्ट लीक मामले में इन दोनों की गहन छानबीन जारी है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने रिपोर्ट लीक मामले में अभिषेक तिवारी के गृह जिले प्रयागराज व दिल्ली में भी रात को छापेमारी की है। लेकिन इसकी अधिकृत जानकारी सीबीआई ने नहीं दी है।

    उल्लेखनीय है कि पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर प्रतिमाह 100 करोड़ रंगदारी वसूली का टारगेट देने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

    सीबीआई की ओर से अनिल देशमुख को क्लीन चिट दिए जाने की खबर मीडिया में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद सीबीआई ने स्पष्ट कर दिया था कि अनिल देशमुख को किसी तरह की क्लीन चिट नहीं दी गई। इसके बाद सीबीआई ने रिपोर्ट लीक होने की जांच की और अपने ही अधिकारी तथा अनिल देशमुख के वकील को गिरफ्तार किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअस्पताल में भर्ती सायरो बानो की होगी एंजिओग्राफी, हार्ट के लेफ्ट वेंट्रिकुलर‌ में समस्या के संकेत
    Next Article टीवी एक्टर और बिग बॉस-13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, महज 40 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version