रांची में 1 जून से 21 सितंबर तक 1138 MM बारिश, जो समान्य से 120 MM अधिकरांची: मंगलवार से रुक रुक कर लगातार तेज बारिश हो रही है। पूरी रांची पानी से तर बतर हो गई है। इसका असर अब शहर के गली-मोल्ले से निकल कर जलाशयों में भी दिखने लगा है। पिछले कुछ बरसात से लगातार खाली रह जा रहा हटिया डैम इस बार खतरे के निशान के ऊपर पहुंचने के कगार पर है।

अगले एक से दो दिन में हटिया डैम के फटाक खोलने पड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति लगभग 15 साल बाद बन रही है। राजधानी रांची में इस दौरान 1018 MM बारिश अपेक्षित है, जबकि 1138 MM बारिश अभी तक हुई है। जुलाई में हटिया डैम का जलस्तर 22.6 फीट था। अगस्त में यह बढ़कर 32 फीट हो गया था। वहीं, 21 सितंबर तक यह बढ़कर 37 फीट पर पहुंच गया है। डैम में अधिकतम जल संग्रहण की क्षमता 39 फीट है। जलस्तर 38 फीट के पार पहुंचने पर स्पील वे फाटक खोलने पर विचार हो रहा है। वहीं, कांके डैम का फाटक इस बरसात में पहले ही एक बार खोला जा चुका है। बुधवार सुबह से ही रांची में बारिश जारी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version