Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्यपाल से मिला झारखंड भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन
    Breaking News

    राज्यपाल से मिला झारखंड भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 9, 2021Updated:September 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटन का मामला दिन पर दिन तूल पकड़ता जा रहा है। नमाज रूम के आवंटन को रद्द करने और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की जांच की मांग को लेकर गुरुवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला और ज्ञापन सौंपा।

    भाजपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश भाजपा के महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार ने एक समुदाय विशेष को खुश करने के लिए विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कमरे का आवंटन किया है। उन्होंने कहा कि देश के किसी दूसरे राज्य के विधानसभा में ऐसी व्यवस्था नहीं है। लेकिन, झारखंड का यह दुर्भाग्य है, जहां तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक सदन के अंदर और कार्यकर्ता सड़क पर आवंटन को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

    मौके पर भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि सत्ताधारी दलों की ओर से कहा जाता है की नमाज की व्यवस्था पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समय की गई। लेकिन संबंधित कागजात सदन के पटल पर नहीं रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक नमाज कक्ष का आवंटन रद्द नहीं होता है, तब तक भाजपा नेता आंदोलन करते रहेंगे।

    ज्ञापन के माध्यम से भाजपा ने राज्यपाल को बताया है कि नमाज कक्ष के आवंटन का निर्णय साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाला है। यह निर्णय केवल राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की भावनाओं के खिलाफ है और देशभर में झारखंड की छवि को कलंकित करने वाला भी है। जनभावनाओं के अनुरूप इस अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक निर्णय का सदन से सड़क तक चरणबद्ध विरोध किया है।

    कहा गया है कि राज्य सरकार की हठधर्मिता बढ़ती जा रही है। हद तो तब हो गई जब बीते बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिये पहुंचे तो पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे कार्यकर्ताओं पर बर्बरता से लाठीचार्ज किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर हमला किया गया, जिसे उनके केंद्रीय सुरक्षाबल के जवानों ने विफल कर दिया। इतना ही नहीं महिला कार्यकर्ताओं को भी पुरुष पुलिसकर्मियों ने बर्बरता से पीटा। गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। पुलिस की बर्बर कार्रवाई से घायल प्रदेश के सैकड़ों कार्यकर्ता अस्पतालों में इलाजरत हैं।

    भाजपा ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि राज्य में सर्व पंथ समभाव को बनाये रखने के लिये नमाज कक्ष आवंटन के निर्णय को अविलंब वापस लिया जाए। साथ ही भाजपा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन कार्यक्रम में हुए बर्बर लाठीचार्ज की जांच कराई जाए।

    प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कोषाध्यक्ष दीपक बंका और वरिष्ठ नेता बालमुकुंद सहाय शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडेल्टा ही नहीं इन कोरोना वेरिएंट ने भी बढ़ा रखी है दुनिया की टेंशन, जानिए इनके बारे में
    Next Article सदन में कार्यस्थगन प्रस्ताव ठुकराए जाने पर रोने लगे अमर बाउरी
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version