Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»डेल्टा ही नहीं इन कोरोना वेरिएंट ने भी बढ़ा रखी है दुनिया की टेंशन, जानिए इनके बारे में
    Breaking News

    डेल्टा ही नहीं इन कोरोना वेरिएंट ने भी बढ़ा रखी है दुनिया की टेंशन, जानिए इनके बारे में

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 9, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    2019 में चीन के वुहान में पहली बार मिला कोरोना वायरस ने लगभग दो सालों में पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इस वायरस ने न सिर्फ तेजी से अपना विस्तार किया बल्कि उतनी ही तेजी से इसमें म्यूटेशन भी हुआ। वायरस अब तक इतने रूप बदल चुका है कि इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को ग्रीक वर्णमाना के अक्षरों के आधार पर इसका नामकरण करना पड़ा। वायरस में लगातार हो रही उत्परिवर्तन ने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा रखी है क्योंकि इसके नए वेरिएंट में प्रतिरोधी कार्यप्रणाली से लड़ने की क्षमता विकसित होने से चिंता बढ़ती जा रही है। इसी साल गर्मियों में डेल्टा वेरिएंट ने भारत में जमकर तबाही मचाई थी और दुनिया के कई देशों में यह पहुंच चुका है। हम ऐसे ही कुछ वेरिएंट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो दुनिया में प्रमुख बने हुए हैं।

    अभी भी डेल्टा सबसे प्रमुख
    भारत में पहली बार पहचाना गया डेल्टा वेरिएंट इस समय पूरी दुनिया में चिंता का विषय बना हुआ है। वायरस का यह वेरिएंट कई देशों में आबादी को प्रभावित कर रहा है और पिछले वेरिएंट की तुलना में टीकाकरण वाले लोगों को अधिक मात्रा में संक्रमित करने में सक्षम है।

    डब्ल्यूएचओ ने डेल्टा वेरिएंट को चिंता के एक प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया है जिसके मायने हैं कि यह वेरिएंट संक्रमण को फैलाने, अधिक गंभीर बीमारी पैदा करने और टीकों से मिलने वाली सुरक्षा को भेदने में सक्षम है।

    डेल्टा की सबसे बड़ी ताकत इसकी तेजी से संचरण होना है। चीनी शोधकर्ताओं ने पाया कि डेल्टा से संक्रमित लोगों की नाक में कोरोना वायरस के मूल वेरिएंट की तुलना में 1260 गुना अधिक वायरस होते हैं। जबकि कुछ अमेरिकी शोध में ये कहा गया है कि डेल्टा से संक्रमित होने वाली टीकाकरण वाले व्यक्तियों में वायरल लोड उन लोगों के बराबर है जिन्हें टीका नहीं लगाया गया है।

    लैम्ब्डा वेरिएंट
    दिसम्बर में पेरू में पहली बार पहचाने गए लैम्ब्डा वेरिएंट ने संभावित खतरे के रूप में लोगों का ध्यान आकर्षित किया था लेकिन यह वेरिएंट धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि जुलाई में लैम्ब्डा से जुड़े मामले बढ़े थे लेकिन पिछले चार सप्ताह से वैश्विक स्तर पर इस वेरिएंट के मामलों में कमी देखी जा रही है।

    डब्ल्यूएचओ ने लैम्ब्डा को वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के रूप में वर्गीकृत किया है। जिसका अर्थ है कि इसमें उत्परिवर्तन होने या अधिक गंभीर होने का संदेह है लेकिन यह अभी जांच के अधीन है। लैब के अध्ययनों से पता चलता है कि इसका उत्परिवर्तन टीकों से बनने वाली एंटीबॉडी का विरोध करता है।

    एमयू- निगरानी में शामिल
    एमयू वैरिएंट, जिसे पहले बी.1.621 के नाम से जाना जाता था, को पहली बार जनवरी में कोलंबिया में पहचाना गया था। कई म्यूटेशन की पहचान के बाद डब्ल्यूएचओ ने 30 अगस्त को इसे वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के रूप में नामित किया।

    एमयू वेरिएंट ई484के, एन501वाई और डी614जी सहित प्रमुख उत्परिवर्तन करता है, जिन्हें बढ़ी हुई संप्रेषणीयता और कम प्रतिरक्षा सुरक्षा के लिए जिम्मेदार माना गया है।

    डब्ल्यूएचओ ने पिछले सप्ताह बताया था कि एमयू ने दक्षिण अमेरिका और यूरोप में कई जगहों पर बड़ा असर किया है। एमयू कोलंबिया में वेरिएंट अनुक्रमण में 39% वेरिएंट और इक्वाडोर में 13% का प्रतिनिधित्व करता है। जहां इसकी व्यापकता “लगातार वृद्धि हुई है।

    विश्व स्वास्थ्य संस्था दक्षिण अमेरिका में बदलाव के लिए एमयू पर नजर बनाए हुए हैं। खासतौर पर उन क्षेत्रों में जहां पर डेल्टा वेरिएंट की भी मौजूदगी देखी गई है। पिछले हफ्ते एक प्रेस वार्ता में, व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथनी फाउची ने भी कहा कि अमेरिकी अधिकारी इसे देख रहे हैं, लेकिन अभी तक एयू को तत्काल खतरा नहीं माना जा रहा है।

    कई और वेरिएंट आ रहे
    कोविड-19 का वायरस तेजी से फैलने और म्यूटेशन के लिए जाना जाता है यही वजह है कि सभी लोगों को टीका लगवाना अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि गरीब देशों की आबादी के बीच वायरस के अनियंत्रित उभार से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मदद को बढ़ाया जाना चाहिए जिससे अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जा सके।

    चूंकि टीके गंभीर बीमारी और मौत से बचाव में सक्षम लेकिन फिर वह संक्रमण को पूरी तरह से रोक पाने में प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं हमें अभी सावधानी बरतने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईएसआई की साजिश: पाकिस्तान और तालिबानियों के बीच ऐसे हुई ‘कत्लेआम की डील’, 272 लोगों को भेजा मौत के मुंह में
    Next Article राज्यपाल से मिला झारखंड भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित

      April 16, 2026

      पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा

      April 16, 2026

      बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच

      April 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
      • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
      • बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version