Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»27 को किसान मोर्चा के भारत बंद को समर्थन
    Breaking News

    27 को किसान मोर्चा के भारत बंद को समर्थन

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    26 को मशाल जुलूस 29 को जिला मुख्यालयों पर और राजभवन के समक्ष विशाल धरना

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। केंद्र सरकार द्वारा तीन नये किसान कानून के खिलाफ आंदोलनरत किसान संघर्ष मोर्चा पिछले नौ महीने से दिल्ली बॉर्डर पर धरना पर है। किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इस बंद को झारखंड प्रदेश में भी सफल बनाने के उद्देश्य से गैर भाजपा दलों ने समर्थन किया है। इस विषय पर सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस भवन में गैर भाजपा दलों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय, सीपीआइ के राज्य सचिव भूनेश्वर मेहता, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, तृणमूल कांग्रेस के फिलमोन टोप्पो, मासस के सुशांतो मुखर्जी, सीपीआइएमएल से जनार्दन प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि बंद के समर्थन में सभी दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। इसके पूर्व संध्या 26 सितंबर को संयुक्त रूप से मशाल जुलूस निकाला जायेगा। इसके बाद 29 सितंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे। रांची में राजभवन के समक्ष विशाल धरना आहूत की जायेंगी।

    वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 19 विपक्षी दलों के नेताओं के साथ 20 अगस्त को वर्चुअल बैठक की थी। इसमें केंद्र सरकार द्वारा पेगासस सैन्य निगरानी स्पाईवेयर का अवैध उपयोग, किसान विरोधी कानून कोविड-19 महामारी का घोर कुप्रबंधन और इसे महामारी नहीं मानना, बढ़ती मुद्रास्फीति एवं मंहगाई के साथ-साथ बढ़ती बेरोजगारी जैसे विषयों पर चर्चा नहीं कर केंद्र सरकार तानाशाह की रवैया अख़्तियार किया है। इसके खिलाफ संयुक्त रूप से देशभर में जन जागरण चलाकर  आंदोलन  का निर्णय लिया गया है। श्री ठाकुर ने कहा कि इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुये झारखंड में संयुक्त रूप से आंदोलन चलाया जायेगा। मौके पर अमुल्य नीरज खलखो, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, सतीश पॉल मुंजनी, आभा सिन्हा, राकेश किरण महतो, सीपीआइ से अजय सिंह, टीएमसी से संजय कुमार पांडेय, दयानंद प्रसाद मौजूद थे।

    गैर भाजपा दलों के लोग व्यापक आंदोलन करेंगे : विनोद पांडेय 
    झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि संसद में विपक्ष के विरोध को दबाने के लिए जिस तरह मार्शलों द्वारा महिला सांसदों सहित सांसदों को घायल कर दिया गया। विपक्ष को देश और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने के उनके अधिकार से वंचित किया गया। केंद्र सरकार के घोर कुप्रबंधन के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था को विनाश के कगार पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि मंदी के साथ युवाओं को बेरोजगारी की ओर धकेल रहा है। इन तमाम मुद्दों पर गैर भाजपा दलों द्वारा व्यापक आंदोलन की जायेगी।

    देश के ज्वलंत मुद्दों को जनता के बीच ले जायेंगे : भुनेश्वर महतो 
    सीपीआइ के राज्य सचिव भूनेश्वर मेहता ने कहा कि संसद में सरकार देश के ज्वलंत मुद्दों पर न तो चर्चा करती है और न ही सरकार के पास जीवन और अजीविका सुरक्षित करने का कोई समाधान है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। इसपर केंद्र सरकार नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल है। तीनों किसान के कला कानून पर कोई बात नहीं करना चाहती है। इन मुद्दों को लेकर हम लोग संयुक्त रूप से जनता के बीच जायेंगे। इसके लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया गया है।

    jharkhand confress jharkhand news kishanandokan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीतीश बोले: बिहार झारखंड भाई-भाई
    Next Article राजधानी रांची में सुधा का दूध दो रुपये महंगा
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

      August 2, 2025

      झारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version