Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सदन में कार्यस्थगन प्रस्ताव ठुकराए जाने पर रोने लगे अमर बाउरी
    Breaking News

    सदन में कार्यस्थगन प्रस्ताव ठुकराए जाने पर रोने लगे अमर बाउरी

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 9, 2021Updated:September 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को भाजपा के विधायक अमर कुमार बाउरी रोते हुए सदन से बाहर निकले। वे सदन में कार्यस्थगन प्रस्ताव ठुकराए जाने से आहत थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह सदन की कार्यवाही के दौरान कार्यस्थगन प्रस्ताव ठुकराए जाने से आहत हैं। अमर बाउरी ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि एक दलित विधायक के साथ विधानसभा अध्यक्ष का ऐसा बर्ताव कहीं से भी उचित नहीं है। बाउरी ने रोते हुए कहा कि शायद दलित होने के कारण उनकी उपेक्षा की गई।

    अमर बाउरी ने कहा कि वह भी पूर्व मंत्री और कई बार विधायक रहे हैं। विधानसभाध्यक्ष ने जिस तरह उनके साथ सलूक किया है उससे वे बहुत आहत हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर कानून की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए इसे काला अध्याय बताया। बाउरी ने कहा कि सुबह से कह रहा था कि मेरा कार्यस्थगन पढ़ा जाय लेकिन विधानसभा अध्यक्ष उसे नजरअंदाज करते रहे। विधानसभा अध्यक्ष के लिए सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक समान होता है लेकिन नियमों का उल्लंघन विधानसभा अध्यक्ष करते रहे।

    उन्होंने कहा कि जब हमने भोजनवकाश के बाद फिर स्पीकर से कहा तो मुझसे बुरा बर्ताव करते हुए कार्यस्थगन पढने से रोक दिया। बाउरी सदन में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाना चाह रहे थे। इसके बाद सदन से भाजपा विधायक उठकर बाहर निकल गए। सदन के बाहर रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह ने इस मामले पर कहा कि जब हम विधानसभा अध्यक्ष थे तब विपक्ष को ज्यादा से ज्यादा बोलने का मौका देते थे लेकिन महागठबंधन की सरकार में हमारे दलित विधायक को बोलने नहीं दिया गया, जो सरासर गलत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल से मिला झारखंड भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन
    Next Article भाजपा ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध-प्रदर्शन
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version