देवघर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देश पर गुरुवार को देवघर के स्थानीय टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला ने हाथ एवं मुंह पर काला बिल्ला लगाकर झारखंड सरकार का विरोध कर काला दिवस के रूप में मनाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी शांतिपूर्वक विधानसभा का घेराव कर रही थी और झारखंड सरकार एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा जिस प्रकार से लाठी, डंडा, आंसू गैस, पानी की बौछारें कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को घायल किया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर को एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव को बेरहमी से पीटकर माथा फोड़ दिया। महिलाओं के साथ पुलिस प्रशासन ने बदसलूकी की।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राकेश नारोने सुग्गा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।