Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»PM मोदी को मिले 1300 गिफ्ट हो रहे हैं नीलाम, नीरज चोपड़ा के भाले के लिए 10 करोड़ की बोली लगी
    Breaking News

    PM मोदी को मिले 1300 गिफ्ट हो रहे हैं नीलाम, नीरज चोपड़ा के भाले के लिए 10 करोड़ की बोली लगी

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले गिफ्ट ऑनलाइन नीलाम हो रहे हैं। कोई भी आम आदमी इस नीलामी में भाग लेकर प्रधानमंत्री को मिले उपहार खरीद सकता है। इस नीलामी को लेकर लोगों के अंदर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस नीलामी में भाग ले रहे हैं और प्रधानमंत्री को मिले उपहारों के लिए बड़ी-बड़ी बोलियां लगा रहे हैं। इस दौरान नीरज चोपड़ा के भाले के लिए 10 करोड़ तक की बोली लग चुकी है। पीएम मोदी ने रविवार को नागरिकों को इस ई-नीलामी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया, जहां उनके मिले उपहारों और स्मृति चिन्हों को बेचा जा रहा है।पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “समय के साथ, मुझे कई उपहार और स्मृति चिन्ह मिले हैं जिनकी नीलामी की जा रही है। इसमें हमारे ओलंपिक नायकों के विशेष स्मृति चिन्ह शामिल हैं। नीलामी में भाग लें। इससे मिलने वाला पैसा नमामि गंगे पहल में जाएगा।” इसके साथ पीएम मोदी ने ई-नीलामी के पोर्टल का लिंक भी साझा किया।

    पीएम मोदी को मिले उपहारों और स्मृति-चिह्नों की ई-नीलामी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय कर रहा है। नीलाम किए जाने वाले स्मृति-चिह्नों में पदक जीतने वाले ओलिंपियन और पैरालिंपियन के स्पोर्ट्स गियर और उपकरण के अलावा अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिकृति, चारधाम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, माडल, मूर्तियां, पेंटिंग, अंगवस्त्र आदि शामिल हैं।

    कुल 1300 गिफ्ट हो रहे है नीलाम

    इस दौरान करीब 13 सौ उपहारों को नीलामी के लिए रखा गया है। साथ ही सभी का बेस प्राइस भी तय किया गया। ओलिंपिक में स्वर्ण जीतने वाले नीरज चोपड़ा के भाले और पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित एंटिल के भाले का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखा गया था, लेकिन अब तक 10 करोड़ रुपये की बोली लग चुकी है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति या संगठन 17 सितंबर से सात अक्टूबर के बीच वेबसाइट ‘https://pmmementos.gov.in पर जाकर ई-नीलामी में भाग ले सकता है। ई-नीलामी से प्राप्त धनराशि गंगा के संरक्षण और कायाकल्प के उद्देश्य से नमामि गंगे मिशन को दी जाएगी।

    2019 में भी हुई थी नीलामी

    2019 में भी प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की नीलामी हो चुकी है। उस समय ई-नीलामी के साथ-साथ नेशनल गैलरी आफ माडर्न आर्ट में दो दिनों तक सामान्य नीलामी हुई थी। उस दौरान 1,800 स्मृति चिह्न नीलाम किए गए थे। इसमें हाथ से बनाई लकड़ी की एक बाइक भी शामिल थी, जिसे पांच लाख रुपये में नीलाम किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतालिबान के आतंक के कारण खौफ में जीने को मजबूर अमेरिकी लोग, अफगानिस्तान से निकलने का कर रहे इंतजार
    Next Article कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद के 102 केंद्रों पर हो रही जेपीएससी की परीक्षा
    sonu kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version